देश

Telangana Fire: तेलंगाना की एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लगने से निदेशक समेत पांच की मौत

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 3, 2024, 09:07 PM IST

Telangana Chemical Factory Blast and Fire: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट के चलते 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

Image

दवा कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट के चलते 5 लोगों की मौत

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS

  1. तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट के चलते 5 की मौत
  2. विस्फोट के बाद आग लग गई जिसकी चपेट में आकर पांच लोगों की जान चली गई
  3. मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया


Telangana Chemical Factory Blast and Fire: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ इस हादसे में करीब पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पुलिस ने यह जानकारी दी।

करीब पांच बजे हुए विस्फोट के बाद आग लग गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'दवा कंपनी में रिएक्टर में विस्फोट हुआ और उसके आसपास मौजूद लोग धमाके के प्रभाव के चलते दूर जा गिरे... अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है...10-15 लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' अधिकारी ने कहा कि राहत अभियान जारी हैं।

मृतकों में संचालक को छोड़कर बाकी चार बिहार के मजदूर

आग लगने की घटना होते ही स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, मृतकों में संचालक को छोड़कर बाकी चार बिहार के मजदूर के हैं वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना में आग लगने से उद्योग के निदेशक रवि सहित पांच श्रमिकों की मौत की खबर सामने आई है।

ट्वीट साभार-Pinto Deepak

@PintodeepakD

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article