दुनिया

Istanbul Fire: इस्तांबुल के नाइटक्लब में रिनोवेशन करते वक्त लगी आग, 29 लोगों की मौत

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 2, 2024, 10:48 PM IST

Istanbul Nightclub Fire: तुर्की के इस्तांबुल में एक नाइट क्लब में दिन के समय मरम्मत कार्य के दौरान लगी आग में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है।

Image

इस्तांबुल में एक नाइटक्लब में लगी आग से 29 की मौत

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS

  • इस्तांबुल में एक नाइटक्लब में लगी आग से 29 की मौत
  • नाइटक्लब में किया जा रहा था रिनोवेशन का काम
  • घटना के पीड़ित लोग रिनोवेशन कार्य में शामिल थे

Istanbul Nightclub Fire: इस्तांबुल में एक नाइटक्लब में मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार को आग लगने की घटना में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि क्लब के प्रबंधकों समेत कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कम से कम एक व्यक्ति का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है।

नाइटक्लब नवीनीकरण के काम के लिए बंद था। यह क्लब बोस्फोरस जलसंधि से विभाजित शहर के यूरोपीय हिस्से के बेसिकतास जिले में 16 मंजिल की एक आवासीय इमारत के भूतल और तलघर में था आग बुझा ली गई है।

गवर्नर दावुत गुल ने मौके पर संवाददाताओं से कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और माना जा रहा है कि घटना के पीड़ित लोग नवीनीकरण कार्य में शामिल थे, न्याय मंत्री यिलमाज तंक ने कहा कि अधिकारियों ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें क्लब के प्रबंधक और मरम्मत कार्य का प्रभारी व्यक्ति शामिल है।

मेयर इकरेम इमामोगलू ने कहा कि अधिकारी सुरक्षा का आकलन करने के लिए पूरी इमारत का निरीक्षण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मौके पर कई अग्निशमन और चिकित्सा दलों को भेजा गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article