देश

'गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया', कांग्रेसी शिवराज के विवादित बयान से भड़की बीजेपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 10:07 AM IST

Shivraj Patil News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने विवादित बयान देते हुए गीता के उपदेश की तुलना जिहाद से की है। पाटिल ने कहा कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया। शिवराज पाटिल के इस विवादित बयान को लेकर बीजेपी भड़क गई है और उसने राहुल गांधी को निशाने पर लिया है।

Image

शिवराज पाटिल के बयान से मचा घमासान

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 'भगवद गीता में भी जिहाद का जिक्र', शिवराज पाटिल ने गीता से की जिहाद की तुलना
  • कृष्ण का गीता ज्ञान कांग्रेस के लिए 'जिहाद'? गीता को 'जिहादी' कहने से जुड़ेगा भारत
  • गीता पर सवाल, शिवराज के बयान से भड़की बीजेपी

New Delhi: कांग्रेस के सीनियर नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल (Shivraj Patil) के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिवराज पाटिल ने दावा किया कि भगवत गीता (Bhagavad Gita) में भी भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) ने अर्जुन (Ajun) को जिहाद सिखाया। पाटिल ने कुरान (Quran Sharif) और गीता के साथ साथ बाइबिल में भी जिहादी ज्ञान (Jihad) होने की बात कही। कांग्रेस नेता के इस बयान पर BJP ने तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदू और हिंदू आस्था का अपमान किया गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर हिंदुओं से नफरत करने का आरोप भी लगाया है।

क्या कहा पाटिल ने

शिवराज पाटिल ने कहा, 'जिहाद की बात भी कब आ जाती है? जिहाद की बात तब आ जाती है जबकि सारे मन के अंदर स्वच्छ विचार होने के बाद भी अगर उस तरह काम करने के बाद भी अगर कोई समझता नहीं है, वो नहीं करता है तो कहा जाता है आपको अगर शक्ति का उपयोग करने का है तो वो करना चाहिए। वो सिर्फ कुरान शरीफ में नहीं है वो महाभारत के अंदर गीता का जो भाग है उसके अंदर भी श्रीकृष्ण अर्जुन को भी जिहाद की बात ही कहते हैं। यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है। ईसा ने कहा है कि मैं यहां शांति स्थापित करने के लिए नहीं आया हूं लेकिन मैं यहाँ तलवार के साथ आया हूं।'

बीजेपी हमलावर

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे गुजरात चुनाव से पहले वोटों के ध्रुवीकरण का 'प्रयोग' करार दिया है। पूनावाला ने ट्वीट कर कहा, ' ‘आम आदमी पार्टी (AAP) के गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल गौतम के बाद हिंदू घृणा और वोट बैंक की राजनीति पीछे रहे बगैर कांग्रेस के शिवराज पाटिल का कहते हैं कि श्री कृष्ण ने अर्जुन को ‘जिहाद’ सिखाया था। कांग्रेस ने हिंदू/भगवा आतंक शब्द की उत्पत्ति की, राम मंदिर का विरोध किया, भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया, हिंदुत्व को ISIS के बराबर बताया।'

2004 से 2008 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे और 1991 से 1996 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे पाटिल कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। लॉन्च पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में शशि थरूर, दिग्विजय सिंह, फारूक अब्दुल्ला और सुशील कुमार शिंदे शामिल थे।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article