देश

भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा हो सकते हैं उद्धव ठाकरे, बीजेपी का तंज- मुंह में राम बगल में छूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 10:22 AM IST

सियासत में बयानों के जरिए राजनीतिक शख्सियतें एक दूसरे पर निशाना साधती हैं। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में उद्धव ठाकरे शामिल हो सकते हैं। इस तरह की खबरों के बीच बीजेपी ने उन पर तंज कसा है।

Image

उद्धव ठाकरे, शिवसेना बालासाहेब ठाकरे के प्रमुख

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी
  • 6 नवंबर को महाराष्ट्र में दाखिल होगी यात्रा
  • उद्धव ठाकरे यात्रा का हो सकते हैं हिस्सा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर इस समय आंध्र प्रदेश में हैं। उनकी यह यात्रा 6 नवंबर को महाराष्ट्र में दाखिल होगी। बताया जा रहा है कि जिस दिन राहुल गांधी महाराष्ट्र की सीमा में दाखिल होने के बाद शिवसेना बालासाहेब ठाकरे के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे यात्रा का हिस्सा हो सकते हैं। इसे लेकर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी ने कहा कि उद्धव ठाकरे की राजनीति में राहुल गांधी भगवान राम की भूमिका ले चुके हैं। उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी को बचाने के लिए तो अपने घर से कभी बाहर नहीं निकले। लेकिन राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए तैयार है। उनके इस कृत्य पर हिंदाी का वो मुहावरा मुंह में राम बगल में छूरी सटीक बैठता है।

6 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में

भाजपा नेता ने कहा कि उद्धव ठाकरे के पिता बाल ठाकरे यह सुनिश्चित करते थे कि महाराष्ट्र में जो भी जानी-मानी हस्तियां उनके घर आएं, लेकिन अब उद्धव ठाकरे राहुल गांधी के स्वागत के लिए नांदेड़ जाएंगे।कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को 6 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने पर यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट,अशोक चव्हाण ने उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें आमंत्रित किया। यात्रा में या तो उद्धव ठाकरे या उनके बेटे, पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से

भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की और कहा कि राहुल गांधी की यात्रा भगवान राम की अयोध्या से श्रीलंका की यात्रा से भी लंबी है। इस तुलना की वजह से हंगामा हुआ और उसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस पके मुखिया नाना पटोले ने मीना की टिप्पणियों का समर्थन किया और कहा कि यह केवल एक संयोग है कि राहुल गांधी और भगवान राम दोनों के नाम एक 'आर' से शुरू होते हैं, और कोई तुलना नहीं की जा रही है। पटोले ने कहा कि भगवान भगवान हैं, और हम इंसान हैं। राहुल गांधी सिर्फ मानवता के लिए काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि राहुल जी की पदयात्रा तिरंगे और मानवता को बचाएगी।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित