देश

ET Now Global Business Summit 2024: अमित शाह ने पीएम मोदी की जाति पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब, राहुल पर किया पलटवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2024, 01:18 PM IST

ET Now Global Business Summit 2024: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की जाति पर उठाए जा रहे सवालों का सिलसिलेवार जवाब दिया।

Image

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में अमित शाह

ET Now Global Business Summit 2024: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 के मंच पर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की जाति को लेकर उठाए जा रहे सवाल का जवाब दिया। अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की जाति गुजरात में 1994 की 25 जुलाई को ओबीसी में शामिल की गई थी। उस समय मोदी जी ने एक भी चुनाव नहीं लड़ा था। भारत सरकार ने वर्ष 2000 में इसे केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किया। अमित शाह ने बताया कि इन दोनों कार्यकालों के दौरान नरेंद्र मोदी न तो सीएम थे और न ही पीएम।

राहुल के आरोपों का जवाब

राहुल गांधी के आरोपों पर अमित शाह ने कहा, राहुल जी की एक पॉलिसी है झूठ बोलो, सार्वजनिक रूप से बोलो। और बार-बार बोलो। ये उनकी पॉलिसी है। जहां तक मोदी जी की जाति का सवाल है, ये बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि नरेंद्र मोदी जी जैसे महान नेता की जाति पर कोई चर्चा कर रहा है। मोदी जी ने कहा मैं ओबीसी हूं, ओबीसी ब्लॉक होता है जाति नहीं होती। राहुल जी को शायद इनके टीचरों ने ये समझाया नहीं है।

25 जुलाई 1994 को ओबीसी में लिस्ट शामिल

अमित शाह ने कहा, बड़े भारी मन से मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि जिस नेता को दुनिया यशस्वी नेता मानती है, उनकी जाति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मोदी जी की जाति गुजरात में 25 जुलाई 1994 को ओबीसी में लिस्ट की गई। उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री छबीलदास मेहता थे और सरकार कांग्रेस की थी। मोदी जी तब तक एक भी चुनाव नहीं लड़े थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article