देश

Dhiraj Sahu Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद धीरज साहू से एक बार फिर ईडी करेगी पूछताछ, जानिए क्या है मामला

Dhiraj Sahu Money Laundering Case(मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद धीरज साहू) : ED ने शनिवार को कांग्रेस सांसद धीरज साहू को नया समन जारी किया, जिसमें उन्हें एक कथित भूमि धोखाधड़ी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एजेंसी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया।

Image

कांग्रेस सांसद धीरज साहू

Photo : ANI

ED to question Congress MP Dhiraj Sahu: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को कांग्रेस सांसद धीरज साहू को नया समन जारी किया, जिसमें उन्हें एक कथित भूमि धोखाधड़ी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एजेंसी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया। दक्षिण दिल्ली के शांति निकेतन इलाके में स्थित हेमंत सोरेन के घर से बरामद बीएमडब्ल्यू (कार) के मामले में केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार को धीरज साहू से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी। राज्यसभा सांसद साहू ने कहा कि बरामद बीएमडब्ल्यू कार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नहीं है। साहू ने पूछताछ के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह पूछताछ बीएमडब्ल्यू (BMW) के बारे में थी। यह कोई मामला नहीं है। वाहन (पूर्व) सीएम (हेमंत सोरेन) का नहीं है। यह किसी और का है। उसी के संबंध में जांच की जा रही है। बता दें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा सात घंटे की पूछताछ के बाद 31 जनवरी की रात को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। उससे पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले, ईडी ने बताया कि उसने झामुमो प्रमुख के कब्जे से 36 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है, साथ ही धोखाधड़ी के तरीकों से भूमि के कथित अधिग्रहण की चल रही जांच से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

कांग्रेस ने इस मामले से खुद को किया अलग

केंद्रीय एजेंसी ने यह भी कहा कि उसने झामुमो नेता के दिल्ली स्थित आवास से दो लग्जरी कारें जब्त की हैं। इस बीच, पिछले साल दिसंबर में आयकर विभाग ने धीरज साहू के मूल झारखंड और पड़ोसी ओडिशा में उनके परिसरों से 300 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की थी। यह तलाशी ओडिशा स्थित कंपनी बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड में की गई थी। करोड़ों रुपये उजागर होने के बाद आलोचना का सामना कर रही कांग्रेस ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया और कहा कि पार्टी किसी भी तरह से पूर्व के कारोबार से जुड़ी नहीं है और झारखंड के विधायक को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article