देश

हेमंत सोरेन के खिलाफ ED फाइल कर सकती है चार्जशीट, 60 दिन से जेल में हैं JMM नेता

Hemant Soren Land Scam: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) 30 मार्च को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर सकती है। इस मामले में एजेंसी ने जांच लगभग पूरी कर ली है।

Image

हेमंत सोरेन के खिलाफ ED कल कर सकती है चार्जशीट फाइल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Hemant Soren Land Scam: रांची के बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ के जमीन घोटाले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) 30 मार्च को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर सकती है। इस मामले में एजेंसी ने जांच लगभग पूरी कर ली है। सोरेन को विगत 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उनकी न्यायिक हिरासत के 60 दिन 30 मार्च को पूरे हो रहे हैं। नियमतः किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी के 60 दिन के भीतर चार्जशीट फाइल करना अनिवार्य होता है।

सनद रहे कि गिरफ्तार किए जाने के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेकर 3 फरवरी से पूछताछ शुरू की थी। अदालत के आदेश पर उनकी रिमांड की अवधि दो बार बढ़ाई गई थी और उनसे कुल 13 दिन तक जमीन की खरीदारी, व्हाट्सअप चैटिंग, अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में लेनदेन सहित कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई थी। एजेंसी ने कोर्ट को बताया था कि सोरेन ने कई बिंदुओं पर सीधा और संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

सोरेन जमीन पर अपनी स्वामित्व की बात से लगातार इनकार करते रहे। इस पर ईडी ने उनके सामने बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के मोबाइल से मिले 8.46 एकड़ जमीन के साक्ष्य को रखा था। सोरेन फिलहाल 4 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी की चार्जशीट के बाद उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की आगे की कार्यवाही शुरू होगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article