देश

ED सभी सीमाएं लांघ रहा है: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, तमिलनाडु के TASMAC के खिलाफ ईडी जांच पर लगाई रोक

तमिलनाडु सरकार की एक याचिका पर सुनवाई करते हुई ईडी को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने मिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (TASMAC) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की जांच पर रोक लगा दी है।

Image

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

Photo : PTI

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को बड़ी फटकार लगाई है। तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईडी सभी सीमाएं लांघ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने आज तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (TASMAC) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की जांच और छापेमारी पर रोक लगाते हुए ये बातें कही। भारत के मुख्य सीजेआई गवई ने कहा, "ईडी सभी सीमाएं पार कर रहा है। आप देश के संघीय ढांचे का पूरी तरह से उल्लंघन कर रहे हैं।"

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

उच्चतम न्यायालय ने छापेमारी के संबंध में तमिलनाडु, तमिलनाडु राज्य विपणन निगम की याचिकाओं पर ईडी को नोटिस जारी किया। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय संघीय सिद्धांत का उल्लंघन कर रहा है, वह टीएएसएमएसी पर कैसे छापा मार सकता है ?

तमिलनाडु सरकार ने दाखिल की याचिका

तमिलनाडु सरकार ने शराब के सरकारी खुदरा विक्रेता तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) के परिसरों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। राज्य सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय के 23 अप्रैल के आदेश को चुनौती दी है। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में, ईडी की कार्रवाई को मंजूरी देते हुए राज्य सरकार की याचिकाओं और टीएएसएमएसी द्वारा दायर एक याचिका को भी खारिज कर दिया था। ईडी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपनी कार्रवाई करने की अनुमति दी गई थी। टीएएसएमएसी और राज्य सरकार ने खुदरा शराब विक्रेता के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा छह और आठ मार्च को की गई छापेमारी को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने कहा कि धन शोधन का अपराध देश के लोगों के खिलाफ अपराध है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article