देश

केजरीवाल ने खुद को बचाया और आतिशी-सौरभ भारद्वाज को फंसा दिया? ED को जो दिया है बयान उसे मुश्किल में आ सकते हैं AAP नेता

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 1, 2024, 07:41 PM IST

ईडी का दावा है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में प्राप्त पैसे का प्रयोग गोवा विधानसभा चुनाव में किया था। यहीं आतिशी फंसती दिख रही हैं।

Image

केजरीवाल के बयान से मुश्किल में आतिशी- भारद्वाज

Photo : PTI

दिल्ली शराब नीति घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ पहुंच चुके हैं। वहां पहले से ही पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह बंद हैं। आम आदमी पार्टी के इन नेताओं के बाद अब दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ईडी की नजर में आ गए हैं, वो भी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के एक बयान के कारण, जो उन्होंने ईडी को दिया है।

केजरीवाल के दावे से फंसे आतिशी और सौरभ भारद्वाज

प्रवर्तन निदेशालय यानि कि ईडी ने सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय एजेंसी को बताया कि दिल्ली शराब नीति घोटाले का आरोपी विजय नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था। विजय नायर आतिशी और सोरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था।

केजरीवाल रहे खामोश

ये बातें जब ईडी कोर्ट में कर रही थी, तब केजरीवाल की ओर से इसका खंडन नहीं किया गया, वो खामोश रहे। इसका मतलब है कि केजरीवाल ने ऐसा बयान दिया है। जिसके बाद स्पष्ट है कि ईडी आतिशी और सौरभ भारद्वाज को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।

आतिशी कैसे घेरे में

दरअसल ईडी का दावा है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में प्राप्त पैसे का प्रयोग गोवा विधानसभा चुनाव में किया था। यहीं आतिशी फंसती दिख रही हैं, आतिशी ही गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की गोवा प्रभारी थीं।

आम आदमी पार्टी में बड़े पद पर था विजय नायर

जिस विजय नायर का जिक्र यहां ईडी कर रही है, वो कभी आम आदमी पार्टी में बड़े पोस्ट पर था। विजय नायर कभी केजरीवाल की पार्टी में संचार प्रभारी रहा है। आप के साथ जुड़ने से पहले विजय नायर इंटरटेनमेंट जगत में काफी नाम कमा चुका था। आप का संचार प्रभारी बनने के बाद विजय नायर दिल्ली में एक कैबिनेट मंत्री के बंगले में रहता था। साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल के शिविर कार्यालय से काम करता था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें