देश

दिल्ली: स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन शोषण के आरोप, 17 छात्राएं बोलीं- महिला फैकल्टी डालती थी दवाब, बाबा फरार

पुलिस ने जांच शुरू की तो 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने सीधे-सीधे आरोप लगाए कि स्वामी उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था, गंदी भाषा का यूज करता था और शारीरिक रूप से छेड़छाड़ भी उसके द्वारा की गई.

Image

छात्राओं से यौन शोषण के आरोपों में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार

Chaitanyananda Saraswati Accused of Molestation: स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार हो गए हैं। उनपर छात्राओ से यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंतकुंज नॉर्थ थाने में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ छात्रों से यौन शोषण और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस दौरान पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं.

4 अगस्त 2025 को श्री शृंगेरी मठ और उसकी संपत्तियों के एडमिनिस्ट्रेटर पी.ए. मुरली ने शिकायत दी थी कि स्वामी चैतन्यानंद ने शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (SRISIIM) में पढ़ रही EWS स्कॉलरशिप पर PGDM कर रही छात्राओं के साथ गलत हरकतें की हैं.

32 छात्राओं के बयान दर्ज हुए

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने सीधे-सीधे आरोप लगाए कि स्वामी उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था, गंदी भाषा का यूज करता था और शारीरिक रूप से छेड़छाड़ भी उसके द्वारा की गई. छात्राओं ने ये भी कहा कि कुछ महिला फैकल्टी और एडमिन कर्मचारी उन्हें दबाव डालकर स्वामी की गलत मांग मानने को कहती थी.

बाबा हुआ फरार

बाबा के खिलाफ BNS की धारा 75(2)/79/351(2) में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, कई बार आरोपी के ठिकानों पर छापे भी मारे, लेकिन वो हाथ नहीं आया। साथ ही 16 पीड़ित छात्राओं के बयान अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए हैं.

वोल्वो कार बरामद

जांच के दौरान इंस्टीट्यूट के बेसमेंट से एक वोल्वो कार बरामद हुई। गाड़ी पर फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट (39 UN 1) लगी थी। पता चला कि ये कार भी स्वामी चैतन्यानंद ही इस्तेमाल करता था। इस मामले में एक और केस दर्ज किया गया है। वहीं, कार को जब्त कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक लगातार दबिश के बावजूद आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती अभी तक फरार है। जांच टीम उसकी तलाश में दिल्ली और बाहर लगातार छापेमारी कर रही है।

शृंगेरी शारदापीठ ने तोड़ा संबंध

शृंगेरी शारदापीठ की ओर से एक बयान आया, जिसमें उन्होंने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती से सभी संबंध तोड़ लिए हैं। दक्षिणाम्नाय श्रीशारदापीठ, शृंगेरी ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर बताया कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती (पूर्व नाम, स्वामी डॉ. पार्थसारथी) के खिलाफ गंभीर कदम उठाए गए हैं। पीठ ने साफ कहा है कि उनके आचरण और गतिविधियां अवैध, अनुचित और पीठ के हितों के खिलाफ रही हैं। इसी कारण उनसे पीठ के सभी संबंध समाप्त कर दिए गए हैं।

पीठ की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के अवैध कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।

शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट

साथ ही, शृंगेरी पीठ ने स्पष्ट किया है कि 'श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च' (वसंत कुंज, नई दिल्ली) AICTE से मान्यता प्राप्त है और यह संस्था पीठ के अधीन चल रही है। संस्थान का संचालन पीठ द्वारा गठित गवर्निंग काउंसिल करती है, जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. कृष्णा वेंकटेश कर रहे हैं।

गवर्निंग काउंसिल ने आश्वासन दिया है कि छात्रों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी और उनकी पढ़ाई तथा कार्यक्रमों में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

VIDEO: 'जब मैं गर्लफ्रेंड के साथ मम्मी-पापा की पहली मुलाकात वाली जगह पर गया था...' राहुल गांधी ने सुनाया डेट का दिलचस्प किस्सा

VIDEO: 'जब मैं गर्लफ्रेंड के साथ मम्मी-पापा की पहली मुलाकात वाली जगह पर गया था...' राहुल गांधी ने सुनाया डेट का दिलचस्प किस्सा

'मम्मी-पापा को बस एक बार लड़ते देखा...', कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर राहुल गांधी ने सुनाया सोनिया-राजीव का अनसुना किस्सा

'मम्मी-पापा को बस एक बार लड़ते देखा...', कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर राहुल गांधी ने सुनाया सोनिया-राजीव का अनसुना किस्सा

Sonia Gandhi Book Launch: परिवार के बारे में जो कहा जाता है, उसमें ज्यादा बातें हकीकत से दूर', सोनिया गांधी ने बताई आत्मकथा लिखने की वजह

Sonia Gandhi Book Launch: परिवार के बारे में जो कहा जाता है, उसमें ज्यादा बातें हकीकत से दूर', सोनिया गांधी ने बताई आत्मकथा लिखने की वजह

शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, CM मोहन यादव ने दी 357 करोड़ के 82 विकास कार्यों की सौगात

शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, CM मोहन यादव ने दी 357 करोड़ के 82 विकास कार्यों की सौगात

'पत्रकारिता में आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी', राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अश्विनी वैष्णव बोले- अगले 5 साल में बदल जाएगी दुनिया

'पत्रकारिता में आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी', राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अश्विनी वैष्णव बोले- अगले 5 साल में बदल जाएगी दुनिया