कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकक्षा का सोमवार को विमोचन हुआ। उनकी किताब का नाम 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' है। सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में किताब लिखने के पीछे की वजह बताई।
उन्होंने कहा, मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। मुझे किताब लिखने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका ने प्रेरित किया। शुरू में मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था। सोनिया गांधी ने बताया कि उन्होंने यह किताब अपने परिवार को लेकर सालों से कही जा रही उन बातों के जवाब में लिखी है, जो उनके मुताबिक हकीकत से मेल नहीं खातीं।
उन्होंने कहा कि उनकी सास इंदिरा गांधी, पति राजीव गांधी और बेटे राहुल गांधी के बारे में भी कई गलत बातें कही गईं। ऐसे में वह अपने परिवार और अपनी जिंदगी का पक्ष लोगों के सामने रखना चाहती थीं।
इंदिरा और राजीव गांधी की हत्या को याद करना था मुश्किल
सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या से जुड़ी घटनाएं उनके लिए बेहद मुश्किल थीं। उन्होंने बताया कि उन घटनाओं के समय वह सदमे, हैरानी और गहरे दर्द में थीं। इस वजह से कुछ बातें उनके जेहन से भी धुंधली पड़ गई थीं। उन्होंने कहा कि उस समय जो कुछ हुआ, उसका सदमा इतना गहरा था कि वह कुछ चीजें भूल भी गई थीं। ऐसे में उन घटनाओं को दोबारा याद करना और किताब में लिखना आसान नहीं था।
राजीव गांधी से पहली मुलाकात को किया याद
सोनिया गांधी ने बताया कि किताब के कुछ हिस्से ऐसे भी थे, जिन्हें लिखते हुए उन्हें सहजता महसूस हुई। इनमें उनका शुरुआती जीवन, राजीव गांधी से पहली मुलाकात और अपने बच्चों के जन्म से जुड़ी यादें शामिल थीं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार अपने पति राजीव गांधी को देखा था, उस पल को याद करना उनके लिए आसान रहा। इसी तरह बच्चों के जन्म से जुड़ी यादें भी उनके लिए खास और सहज थीं।
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में राहुल और प्रियंका के योगदान का भी जिक्र किया है। उन्होंने दोनों बच्चों के प्यार और सहयोग के लिए आभार जताया। सोनिया के मुताबिक, राहुल ने राजनीतिक विश्लेषण और परिवार से जुड़े अपने विचार साझा किए, जबकि प्रियंका ने उन हिस्सों को लिखने में मदद की, जिन्हें लिखना उनके लिए भावनात्मक रूप से कठिन था। किताब के लेखन में सोनिया की बहनों ने भी पुरानी यादें ताजा करने और तस्वीरें उपलब्ध कराने में मदद की।
इंदिरा और राजीव गांधी से जुड़ी यादें थीं सबसे मुश्किल
सोनिया गांधी ने बताया कि अपनी जिंदगी के शुरुआती दिनों, राजीव गांधी से पहली मुलाकात और बच्चों के जन्म से जुड़ी यादों को लिखना अपेक्षाकृत आसान था। लेकिन सास इंदिरा गांधी और पति राजीव गांधी की हत्या से जुड़े प्रसंगों को याद करना बेहद दर्दनाक रहा।
उन्होंने कहा कि उन घटनाओं के समय वह सदमे और गहरे दुख में थीं। इस वजह से कुछ बातें उनकी यादों से धुंधली हो गई थीं। इन अनुभवों को दोबारा याद करके शब्दों में ढालना उनके लिए आसान नहीं था।
'यह राजनीतिक नहीं, निजी जीवन की कहानी है'
सोनिया गांधी ने पहले भी स्पष्ट किया था कि उनकी आत्मकथा कोई राजनीतिक किताब नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी का लेखा-जोखा है। इसमें उन्होंने इटली में बिताए बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात, भारत आने के बाद के अनुभवों और गांधी परिवार के साथ अपने रिश्तों को याद किया है।
16 नवंबर को हुए औपचारिक विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के कई नेता मौजूद रहे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
