शहर

दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास युवक की गोली मारकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से हड़कंप

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास हुई। मृतक की पहचान समीर के रूप में हुई है।

Image

यह घटना कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास हुई

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई। थाना सोनिया विहार इलाके में दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी।बताया जा रहा है कि कैंप कार्यालय के बाहर करीब 18 से 20 राउंड फायरिंग की गई।

गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद नजर आए कि कानून मंत्री के कैंप कार्यालय के सामने ही सरेआम गोलियां चलाकर पुलिस और कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली।

खजूरी खास इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास हुई मृतक की पहचान समीर के रूप में हुई है। वह उस रास्ते से अपने घर जा रहा था जो बीजेपी के स्थानीय दफ्तर के पास है।उस पर 20 राउंड गोलियां चलाई गईं।

दिल्ली पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

हमलावरों की पहचान करने के लिए दिल्ली पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती शक के मुताबिक, यह हत्या आपसी रंजिश का नतीजा हो सकती है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना शुरू कर दिया है और फायरिंग के पीछे की वजह तथा आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

तो आम जनता की सुरक्षा कितनी महफूज है?

बड़ा सवाल यह है कि जब कानून मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर ही बदमाश बेखौफ होकर गोलियां बरसा सकते हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कितनी महफूज है?

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article