देश

Delhi: AIMIM प्रमुख ओवैसी के सरकारी आवास पर हमला, अज्ञात लोगों ने किया पथऱाव; जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: किशोर जोशीContributed by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 09:07 AM IST

दिल्ली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के अशोका रोड स्थित घर पर कथित रूप से देर रात हमला किया गया है। ओवैसी ने घटना का वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है और पुलिस से तुरंत एक्शन लेने की मांग की है।

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के घर पर हमला होने की बात सामने आई है। ओवैसी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के अशोका रोड स्थित आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया जिसमे उनके घर की खिड़कियों के कांच टूट गए। हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद एडिशनल डीसीपी ने उनके आवास का दौरा किया है।पुलिस ने मौके से सबूत भी जुटाए हैं और छानबीन की जा रही है। असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना के बाद का वीडियो भी अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है।

ओवैसी ने किया ट्वीट

ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मेरे दिल्ली आवास पर फिर से हमला हुआ है। 2014 के बाद यह चौथी घटना है। इससे पहले आज रात, मैं जयपुर से लौटा और मेरे घरेलू नौकर ने बताया कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गईं। दिल्ली पुलिस को इन्हें तुरंत पकड़ना चाहिए। यह चिंताजनक है कि यह घटना एक तथाकथित "उच्च सुरक्षा" क्षेत्र में हुई है। मैंने पुलिस को शिकायत दी है और वे मेरे आवास पर पहुंच गए हैं।'

पुलिस ने शुरू की जांच

AIMIM प्रमुख की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और आला अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस ने जांच के बाद ओवैसी के आवास से कुछ पत्थर बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। ओवैसी इन दिनों राजस्थान के जुनैद और नासिर के मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर वह जयपुर का दौरा भी कर चुके हैं।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article