देश

होश उड़ा देंगे ये स्कूल बैग! बच्चों के बस्तों से मिले कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां और पानी की बोतलों में शराब भी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 30, 2022, 07:32 PM IST

Condoms, I Pill & Drug in School Bag: बेंगलुरू के स्कूल बैगों की सरप्राइज जांच में कंडोम, सिगरेट से लेकर गर्भ निरोधक तक मिले हैं।

Image

स्कूल बैगों की सरप्राइज जांच में कंडोम, सिगरेट से लेकर गर्भ निरोधक तक मिले हैं

bengluru school bag surprise checking: स्कूल शिक्षा का मंदिर माने जाते हैं और बच्चे वहां एजुकेशन लेने जाते हैं, लेकिन क्या हो कि जब स्कूल बैग में आपत्तिजनक चीजें निकलें, मामला बेंगलुरू का है, जहां स्कूल बैगों की सरप्राइज जांच में गर्भ निरोधक, कंडोम, सिगरेट से लेकर नशे का सामान भी बरामद हुआ है।

गौर हो कि बेंगलुरु के कई स्कूलों में तमाम ऐसा शिकायतें सामने आ रही थीं कि छात्र स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आ रहे हैं, और ऐसा काम वो स्कूल बैग में छिपाकर कर रहे हैं,इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई यानी वहां स्कूली बच्चों के बैग की तलाशी ली गई वो भी सरप्राइज..इस जांच में जो सामने आया वो होश उड़ा देने वाला था।

कंडोम, गर्भ निरोधक, सिगरेट, लाइटर यहां तक की शराब भी मिली

क्लास 8, 9 और 10 के छात्रों के बैग की सरप्राइज जांच में मोबाइल फोन के अलावा, कंडोम, गर्भ निरोधक, लाइटर, सिगरेट, काफी पैसा मिला, यही नहीं पीने के पानी की बोतलों में शराब (Liqur in Water Bottle) भरी हुई मिली है मजे की बात ये छात्रों ने ये शराब पानी के साथ मिक्स कर पानी की बोतलों में भर रखी थी। गर्भ निरोधक के अलावा ओरल गर्भ निरोधक (I-Pills) भी इस जांच में बरामद हुए हैं।

ऐसे छात्रों को दी गई है काउंसिलिंग की सलाह

इस मामले के सामने आने के बाद बच्चों के गार्जियन बेहद परेशान हैं वहीं स्कूल प्रशासन में हड़कंप मचा है, स्कूलों ने गार्जियन्स को नोटिस जारी किया वहीं छात्रों को निलंबित करने के बजाय काउंसिलिंग की सिफारिश की, स्कूल प्रशासन ने गार्जियन से बच्चों की काउंसिलिंग कराने को कहा है और इसके लिए ऐसे छात्रों को करीब 10 दिनों तक की छुट्टी की मंजूरी की गई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article