Tanya Mittal BB19 Journey: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 19 आखिरकार अपने फिनाले वीक में पहुंच ही गया है। इस शो में शामिल हुए कई प्रतियोगियों में से 5 ने टॉप फाइनलिस्ट में जगह बना ली है, जो ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं। इनमें से ही एक हैं हमारी तान्या मित्तल, जिनको लोगों ने फेक गर्ल का टैग दिया है। शो की शुरुआत से ही तान्या मित्तल अपने बड़े-बड़े दावों के चलते खबरों में छायी रही हैं लेकिन इन बातों ने उन्हें नुकसान पहुंचाने से ज्यादा फायदा ही पहुंचाया है। लोग उन्हें फेक-फेक कहते रहे और उन्होंने टॉप 5 में जगह बना ली। सोशल मीडिया से शुरु हुआ उनका सफर बिग बॉस 19 के टॉप 5 तक पहुंच गया है। उनके हाथ ट्रॉफी लगेगी या नहीं, ये तो आने वाले कुछ घंटे बताएंगे लेकिन इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि तान्या मित्तल ने कैसे टॉप 5 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
कौन हैं तान्या मित्तल
यूं तो बिग बॉस में पहले टीवी स्टार्स ही शामिल हुआ करते थे लेकिन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी इस शो में जगह बनानी शुरू कर दी है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर छायी रहने वाली तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में पहुंची। तान्या मित्तल नामी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन, फेसबुक पर लगभग 900K और यूट्यूब पर 81K फॉलोवर्स हैं। तान्या मित्तल इन तीनों जगह से अच्छी कमाई करती हैं और लग्जरी लाइफ जीती हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तान्या मित्तल सोशल मीडिया के हर महीने जरिए 6 लाख रुपये की कमाई करती हैं।

Tanya (1)
कैसा रहा है तान्या मित्तल का अब तक का गेम
तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की शुरुआत से ही लोगों के बीच चर्चा में रही हैं। पहले तो जब वो शो में आई थीं तब लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ कि इतनी अमीर लड़की बिग बॉस 19 में कर क्या रही है लेकिन बाद में उनके कई सारे दावे खोखले निकलने लगे। उनके दावों की कलई करोड़ों के आशियाने से शुरू हुई, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी वक्त तक हंगामा मचता रहा और आखिर में पता चला कि तान्या मित्तल के पास उतना बड़ा आशियाना नहीं है, जिसका दावा उन्होंने शो में किया है। पहले तो दर्शकों को तान्या मित्तल के झूठे दावों ने इरिटेट किया लेकिन जल्द ही उनकी ऐसी बातें सभी को एंटरटेनिंग लगने लगीं। यही कारण रहा कि लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया और उनके व्यवहार को उनका शो के लिए तैयार किया गया कैरेक्टर समझा। कुछ दिनों पहले शो से बाहर हुई अशनूर कौर ने भी ये दावा किया है कि तान्या भले ही कैमरे पर भोंदू लगती हो लेकिन असल में वो काफी स्मार्ट हैं और उन्हें पता है कि वो क्या कर रही हैं। शायद उनकी यही चालाकी है जो उन्हें बिग बॉस 19 के फिनाले वीक तक ले आई है।

Tanya (2)
तान्या मित्तल के गेम में क्या-क्या रहा खास
अगर तान्या मित्तल के गेम प्लान की बात करें, जिसने उन्हें टॉप 5 में पहुंचाया है तो सबसे पहले उनकी बोल्ड पर्सनालिटी की चर्चा होनी चाहिए। भले ही लोगों ने उन्हें कितने भी ताने मारे हो कि वो फेक हैं लेकिन तान्या मित्तल ने अपना व्यवहार नहीं बदला। उन्हें पता था कि वो क्या करने के लिए शो में आई हैं और वो अपने रास्ते से नहीं डगमगाई। इसके साथ-साथ वो सोशल मीडिया कंटेंट के बारे में अच्छी समझ रखती हैं जिस कारण बिग बॉस 19 में भी उन्होंने ऐसा कंटेंट दिया जो दर्शकों को पसंद आया।

Tanya (3)
तान्या मित्तल की कहानी भले ही लोगों को फेक लगी हो लेकिन उन्होंने जिस आत्म विश्वास के साथ लोगों के साथ अपनी कहानी शेयर की, वो कइयों के दिलों तक पहुंची। चाहें करोड़ों के घर की बात हो या फिर बकलावा खाने के लिए विदेश जाने का दावा, तान्या मित्तल ने का आत्मविश्वास उनकी पहचान रहा है। इसके साथ-साथ तान्या मित्तल टास्क के दौरान खूब ड्रामा करती नजर आईं, जिसने उन्हें लोगों के बीच चर्चा में बनाए रखा। उन्हें पता था कि शो में कैसे बने रहना है, जिस कारण ही मृदुत तिवारी जैसे कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गए लेकिन तान्या मित्तल फिनाले वीक तक पहुंच गईं।
तान्या मित्तल को हरा सकती हैं उनकी ये कमियां
यूं तो तान्या मित्तल की बिग बॉस 19 जर्नी हर किसी के लिए मिसाल है। जहां बड़े-बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शो से बाहर हो गए लेकिन तान्या ने फिनाले वीक तक अपने पैर जमाए रखे। हालांकि ऐसा नहीं है कि उनसे शो के दौरान कोई गलती नहीं हुई है। अगर तान्या मित्तल की 3 बड़ी गलतियों की बात की जाए तो सबसे पहले उनका ओवर कॉन्फिडेंस आता है, जिसने कई लोगों को इरिटेट किया है। फिनाले में ये उनकी सबसे बड़ी कमी बन सकती है और उन्हें शो से बाहर कर सकती है। तान्या मित्तल की दूसरी सबसे बड़ी कमी उनके घरवालों के साथ रिश्ते हैं। उन्होंने शो के दौरान किसी के साथ भी अच्छा रिश्ता नहीं बनाया है। लोग उन्हें मौका परस्त के तौर पर देखते हैं, जो उनके खिलाफ जा सकता है। सबसे बड़ी कमी जो तान्या मित्तल की शो में नजर आई है, वो लड़ाइयों में खुद को जबरदस्ती डालना है। कई दर्शकों को और शो में बचे हुए प्रतियोगियों को उनकी ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं है। सबको ऐसा लगता है कि तान्या मित्तल फुटेज पाने के लिए जबरदस्ती लड़ाइयों में ड्रामा करती हैं। फिनाले वीक में उनकी ये कमियां उनके खिलाफ जा सकती हैं।

Tanya (4)
तान्या मित्तल के जीत के कितने चांसेज हैं
अगर बात तान्या मित्तल की बिग बॉस 19 जीत की करें तो चांसेज 50-50 नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कई लोग उन्हें फेक होने की वजह से विनर ट्रॉफी के साथ नहीं देखना चाहते हैं। अंत में उनके साथ क्या होगा ये तो अभी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि बिग बॉस में आखिरी मूमेंट पर भी चीजें बदल सकती हैं लेकिन अभी इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि तान्या मित्तल अमाल और गौरव खन्ना जैसे प्रतियोगियों के लिए काल बन सकती हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फॉलोइंग है।
