बॉलीवुड

Dhurandhar को ट्रोल करने वालों को मुकेश छाबड़ा का करारा जवाब, बोले "बॉक्स ऑफिस फाड़ देगी..."

बीती शाम फिल्म धुरंधर के मेकर्स ने इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग टाल दी थी, जिसके बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर मूवी के बारे में निगेटिव बातें कर रहे थे। ऐसे लोगों को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने करारा जवाब दिया है और कहा है कि जिन लोगों ने मूवी देखी तक नहीं थी, वो लोग इसे ट्रोल कर रहे थे।

Image

Image Source: Dhurandhar

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावरहाउस यानि कि रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और ऑडियंस इसे कमाल का रिस्पांस दे रही है। फिल्म धुरंधर में खूब सारा खून-खराबा और जबरदस्त डायलॉगबाजी है, जिसे ऑडियंस खूब एन्जॉय कर रही है। रिलीज से पहले धुरंधर को कुछ लोग ट्रोल कर रहे थे क्योंकि मेकर्स ने इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग कैंसिल कर दी थी। किसी भी फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स उसे मीडिया और इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को दिखाते हैं ताकि रिस्पांस पता चल जाए लेकिन अचानक कैंसिल हुई धुरंधर की स्क्रीनिंग ने सबको चौंका दिया और कुछ लोग सोशल मीडिया पर ये बोलने लगे थे कि रणवीर सिंह की मूवी अच्छी नहीं है, जिस कारण मेकर्स ने इसकी स्क्रीनिंग अचानक से हटा दी है।

धुरंधर को लेकर निगेटिविटी फैलाने वाले लोगों को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने करारा जवाब दिया है और ताना मारा है कि जिन लोगों ने मूवी देखी भी नहीं थी वो उल्टी-सीधी बातें कर रहे थे जबकि ये फिल्म कमाल की बनी है। मुकेश छाबड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट किया है, "क्या कमाल की मूवी बनी है, जिसे लोग एन्जॉय कर रहे हैं। मैं कल से ही धुरंधर के बारे में निगेटिव चीजें पढ़ रहा हूं और ईमानदारी से बोलूं जो ये बहुत ही फनी बात थी। मैंने खुद फिल्म के एक डिपार्टमेंट को संभाला है। मेकर्स ने टेक्निकल ग्लिच की वजह से सभी स्पेशल स्क्रीनिंग कैंसिल की थीं और लोग पता नहीं क्या-क्या बातें बना रहे थे। क्या लोग हैं.... किसी ने फिल्म देखी भी नहीं और निगेटिविटी फैलाने लगे। मुझे ऐसे लोगों पर तरस आता है। ये फिल्म कमाल की है, जो बॉक्स ऑफिस फाड़ देगी। मैं धुरंधर का जादू फैसले का इंतजार कर रहा हूं।"

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा अकेले नहीं हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया निगेटिविटी को लेकर आवाज उठाई है। बीते दिन यामी गौतम ने भी इस बारे में अपनी बात रखी थी और कहा था कि कुछ लोगों ने ये धंधा बना लिया है। अगर इन्हें पेमेंट न की जाए तो ये सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में गलत-गलत बातें लिखते हैं। कुछ लोग डरकर पैसे भी दे देते हैं ताकि फिल्म को लेकर माहौल निगेटिव ना हो लेकिन ये वसूली से कम नहीं है। यामी गौतम की इस बात का ऋतिक रोशन ने भी सपोर्ट किया था और माना था कि सोशल मीडिया की ताकत का कुछ लोग गलत यूज कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज से पहले उसकी छवि खराब कर रहे हैं। हालांकि धुरंधर के मामले में ऐसे लोगों की दाल नहीं गली है और लोग इस फिल्म को कमाल का रिस्पांस दे रहे हैं। दर्शक लगातार धुरंधर देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं और इस पर प्यार बरसा रहे हैं। अगर अर्ली ट्रेंड्स की मानें तो फिल्म धुरंधर पहले दिन 20-30 करोड़ का कारोबार करेगी, जो कमाई वीकेंड के दौरान बढ़ेगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स को पूरी उम्मीद है कि धुरंधर बॉलीवुड के लिए अच्छे दिन लेकर आएगी और न्यूईयर का बम्पर गिफ्ट साबित होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article