एजुकेशन

December School Holiday 2025: सर्दियों में बच्चों की रहेगी फुल मौज, जानें किन राज्यों में कब होगी छुट्टी ?

December School Holiday 2025 List (दिसंबर में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे): दिसंबर के महीने में स्कूलों में अवकाश रहता है। छुट्टियों की तारीख स्कूलों और राज्यों पर निर्भर करती है। दिल्ली एनसीआर के आसपास वाले स्कूलों में क्रिसमस और गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर शीतकालीन अवकाश कुछ दिनों के लिए बढ़ सकता है। क्रिसमस की बात करें तो इस दिन पूरे देश में स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। December mein school ki chutti, December School Holidays

December School Holiday

December School Holiday

December School Holiday 2025 List (दिसंबर में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे): दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। (Winter Vacation 2025) इस महीने उत्तर भारत के अधिकांश स्कूलों में छुट्टी रहती है। यूपी, बिहार और उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड से बचने के लिए शीतकालीन छुट्टियां दी जाती हैं। वहीं कई जिलों में खराब मौसम के चलते भी अवकाश घोषित कर दिया जाता है। साथ ही कुछ पर्वों पर भी इस महीने कुछ राज्यों में छुट्टी घोषित की गई है। (School Closed news) ऐसे में चलिये जानते हैं कि दिसंबर के महीने में कहां और किस दिन स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है ।

राष्ट्रीय व राज्यों के अनुसार दिसंबर में स्कूल की छुट्टियाँ

तारीख दिनअवसर / अवकाशराज्य / क्षेत्र
7 दिसंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
14 दिसंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
19 दिसंबर 2025शुक्रवारगोवा मुक्ति दिवसगोवा
21 दिसंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
24 दिसंबर 2025बुधवारक्रिसमस ईव अवकाशमेघालय, मिजोरम
25 दिसंबर 2025गुरुवारक्रिसमस (राष्ट्रीय सार्वजनिक अवकाश)पूरे देश में
26 दिसंबर 2025शुक्रवारबॉक्सिंग डेमिजोरम, तेलंगाना
27 दिसंबर 2025शनिवारगुरु गोबिंद सिंह जयंतीपंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़
28 दिसंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
विंटर वेकेशन (शीतकालीन अवकाश) 2025
राज्य / क्षेत्रविंटर वेकेशन अवधिटिप्पणी
उत्तर प्रदेश (U.P.)20–31 दिसंबर 2025कई जिलों में ठंड के कारण स्कूल बंद
कई राज्य (PM SHRI स्कूल सहित)23 दिसंबर 2025 – 1 जनवरी 2026स्कूल कैलेंडर के अनुसार
मध्य प्रदेश23 दिसंबर से शुरूठंड / क्रिसमस अवकाश
दिल्ली / NCRसंभावित विस्तारक्रिसमस + गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर अवकाश बढ़ सकता है
उत्तर भारत (सामान्य)दिसंबर से शीतकालीन अवकाशकड़ी ठंड के कारण सामान्यत: छुट्टियाँ घोषित
विषयविवरण
दिसंबर में सार्वजनिक अवकाशसिर्फ 25 दिसंबर (क्रिसमस) प्रमुख राष्ट्रीय अवकाश
25 दिसंबर से पहलेरविवार के अलावा कोई बड़ा सरकारी अवकाश नहीं
सलाहछात्र/अभिभावक अपने स्कूल का आधिकारिक कैलेंडर देखें; संदेह होने पर स्कूल से संपर्क करें
दिसंबर 2025 में स्कूलों की छुट्टी School Holidays in December

दिसंबर के महीने में सबसे कम सरकारी छुट्टियां होती हैं। इस महीने में सिर्फ क्रिसमस की ही छुट्टी मुख्य रहती है। इसे पूरे भारत में सार्वजनिक अवकाश के तौर पर मनाया जाता है। क्रिसमस के दिन स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों की छुट्टी रहती है। हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर 24 और 26 दिसंबर की भी छुट्टी दी गई है।

दिल्ली में दिसंबर 2025 में स्कूलों की छुट्टी December School Holiday in Delhi

दिल्ली एनसीआर के आसपास वाले स्कूलों में क्रिसमस और गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर शीतकालीन अवकाश कुछ दिनों के लिए बढ़ सकता है। क्रिसमस की बात करें तो इस दिन पूरे देश में स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। उत्तर भारत के जिन राज्यों में भीषम ठंड पड़ती है वहां दिसंबर से ही स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी जाती है।'

कब-कब रहेगी स्कूलों की छुट्टी? Winter Vacation in December 2025

7 दिसंबर को पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश है। 14 दिसंबर (December Public Holiday List) को भी पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश है। वहीं 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस (गोवा), 21 दिसंबर साप्ताहिक अवकाश है। इसके बाद 24 दिसंबर क्रिसमस को लेकर मेघालय और मिजोरम में छुट्टी है। फिर 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश है। 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे पर मिजोरम और तेलंगाना में छुट्टी है। 27 दिसंबर में गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अवकाश है। 28 दिसंबर को पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश है।

साथ ही 25 दिसंबर से पहले इस महीने में रविवार को छोड़कर कोई भी सार्वजनिक अवकाश नहीं है। बताते चलें कि लंबे विंटर वेकेशन के बाद स्कूल 6 जनवरी 2026 को दोबारा खुलेंगे। स्कूल खुलते ही शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट जाएंगे।

पेरेंट्स और छात्रों को दी जाती है सलाह

दिसंबर के महीने की छुट्टी की लिस्ट देखने के लिए बीते सालों के ट्रेंड्स और सरकारी कैलेंडर पर ध्यान दें। सर्दियों की छुट्टियां कई राज्यों में बीते सालों के अनुसार भी हो सकती हैं। ऐसे में छात्रों और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि छुट्टियों की लिस्ट अपने स्कूल के आधिकारिक कैलेंडर पर भी देखें। अगर स्कूल की छुट्टियों को लेकर किसी तरह का कोई कन्फ्यूजन होता है तो स्कूल से संपर्क करें।

लेटेस्ट न्यूज

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट Author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article