अध्यात्म

Shani Ka Gochar (28 November 2025), तुला राशिफल: हल्का होगा कर्ज का बोझ और बनेंगे सारे बिगड़े काम, शनि की सीधी चाल लाएगी तरक्की

Shani Gochar (28 November 2025) Tula Rashifal, शनि मार्गी गोचर का तुला राशि का राशिफल: 28 नवंबर को शनि का मार्गी होना तुला राशि वालों की लाइफ में एक अच्छा बदलाव लेकर आएगा। शनि आपके छठे भाव में विराजमान रहेंगे। इससे आपको कर्ज से और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। आइए जानते हैं कि शनि का मार्गी होना आपके लिए और क्या-क्या बदलाव लेकर आएगा।

Image

शनि मार्गी 2025 का तुला राशि पर प्रभाव (pic credit: canva)

Shani Ka Gochar, Libra Horoscope in Hindi: 28 नवंबर 2025 सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर जब शनि मीन राशि में मार्गी हो गए, तो तुला राशि वालों के लिए यह बदलाव अच्छा और काफी पॉजिटिव रहेगा। शनि आपके छठे भाव (शत्रु, रोग, ऋण, नौकरी, प्रतियोगिता) में सीधी चाल चलने लगेंगे। पिछले कई महीनों से चली आ रही कानूनी परेशानी, कर्ज का बोझ, स्वास्थ्य की दिक्कत और नौकरी-व्यापार में रुकावटें अब तेजी से खत्म होने लगेंगी। जीवन में फिर से स्थिरता और जीत का सिलसिला शुरू होगा।

करियर और व्यापार

नौकरी करने वालों को बहुत अच्छी खबर मिलेगी। प्रमोशन, सैलरी बढ़ोतरी या लंबे समय से अटकी तरक्की अब मिल जाएगी। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए बेहतरीन ऑफर आएंगे। व्यापारियों के लिए पुराने मुकदमे या सरकारी अड़चनें सुलझेंगी और बिजनेस में नई तेजी आएगी। प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता तय है।

शिक्षा

छात्रों के लिए सुनहरा समय शुरू हो रहा है। पढ़ाई में रुकावटें दूर होंगी, एकाग्रता बढ़ेगी और रिजल्ट बहुत अच्छा आएगा। खासकर मेडिकल, लॉ, इंजीनियरिंग या सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को बड़ी सफलता मिलेगी।

लव और मैरिज लाइफ

रिश्तों में आई कड़वाहट अब मीठास में बदल जाएगी। जीवनसाथी के साथ पुरानी गलतफहमियां खत्म होंगी, प्यार और विश्वास फिर से लौटेगा। अविवाहितों को बहुत अच्छे घराने से रिश्ते आएंगे। प्रेम संबंधों में भी स्थिरता और गहराई बढ़ेगी।

फाइनेंशियल लाइफ

कर्ज का बोझ बहुत हल्का पड़ जाएगा। पुराना कर्जा चुकता होने लगेगा, फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे और बचत अपने आप बढ़ने लगेगी। निवेश के लिए भी अच्छा समय है।

फैमिली लाइफ

घर का माहौल बहुत खुशनुमा हो जाएगा। माता-पिता या सास-ससुर के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और घर में कोई खुशी का समाचार आ सकता है।

उपाय

हर शनिवार को सुबह स्नान के बाद 7 काली उड़द की दाल की गोलियां या 7 काले तिल के लड्डू बनाकर कौवों को खिलाएं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article