बॉलीवुड

ट्विंकल खन्ना नहीं ये हसीना बनते-बनते रह गई थी अक्षय कुमार की दुल्हन, सुनील दर्शन ने बताई शादी ना होने की वजह

Suneel Darshan Talk About Akshay-Shilpa: हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता सुनील दर्शन (Suneel Darshan) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की शादी होने वाली थी लेकिन एक्ट्रेस के पेरेंट्स की डिमांड के चलते दोनों पति-पत्नी बनते-बनते रह गए।

Image

Pic Credit: Instagram

Suneel Darshan Talk About Akshay-Shilpa: 90 के दशक में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की जोड़ी खूब चर्चा में रही थी। रील लाइफ से लेकर रियल में भी इस जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद किया है। मशहूर निर्माता सुनील दर्शन (Suneel Darshan) ने हाल ही में ऐसा खुलासा किया है, जिससे अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सुनील दर्शन ने बताया कि अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की शादी होते-होते रह गई थी। शिल्पा शेट्टी के पेरेंट्स की डिमांड के चलते एक्ट्रेस अक्षय कुमार की दुल्हन बनते-बनते रह गई थीं। तो चलिए जानते हैं आखिर शिल्पा शेट्टी के पेरेंट्स ने ऐसी क्या डिमांड कर दी थी।

इस वजह से नहीं हो पाई अक्षय-शिल्पा की शादी

बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए निर्माता सुनील दर्शन ने खुलासा करते हुए बताया कि ट्विंकल खन्ना के पिता और बॉलीवुड सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना के करीबी एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि उनकी बेटी की शादी अक्षय कुमार से होगी। उन्होंने कहा, 'संयोग देखिए अगर शिल्पा के माता-पिता ने अगर एक शर्त ना रखी होती तो जिंदगी का रुख कुछ और ही होता।' सुनील दर्शन ने आगे कहा, 'माता-पिता होने के नाते अगर कोई अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी हो वो करे तो यह गलत नहीं है।'

सुनील दर्शन से जब फाइनेंसियल सिक्यूरिटी के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा, 'हर तरह की सुरक्षा, सभी माता-पिता यही चाहते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि शिल्पा के माता-पिता की मांगे अनुचित थीं। सुनील दर्शन को लगता है कि एक्ट्रेस के माता-पिता का यह सब करना थोड़ा सही नहीं था। अक्षय कुमार को यह जानकर बहुत दुख हुआ था। सुनील ने बताया कि वो उस समय अच्छा कर रहे थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article