टीवी मसाला

Bigg Boss 19 के फिनाले में अनन्या पांडे लगाएंगी ग्लैमर का तड़का? सलमान संग मचाएंगी धमाल

Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी शो बिग बॉस 19 को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। इस शो का फिनाले 7 दिसंबर को है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिनाले के दिन अनन्या पांडे पहुंचने वाली है। उनके साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करेंगे।

Image

pic credit- jio hotstar

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसका फिनाले नजदीक है और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 7 दिसंबर को पता चलेगा कि कौन शो को अपने नाम करता है। टॉप 5 में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक शामिल है। सभी लोग ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिनाले के दिन अनन्या पांडे पहुंचने वाली है।

अनन्या पांडे लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

मेकर्स ने बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो शेयर किया था, जिसमें अनन्या पांडे दिखाई दे रही थी। क्लिप में अनन्या ने बताया है कि वो ग्रैंड फिनाले पर धमाल मचाने वाली हैं। उन्होंने कहा, 'बिग बॉस का फिनाले आ गया है मैं ग्रैंड फिनाले में आ रही हूं तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को प्रमोट करने।' हालांकि अब मेकर्स ने क्लिप को डिलीट कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। इस फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जमकर रोमांस करने वाले हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

कौन होगा बिग बॉस 19 का विनर

बताते चलें कि टॉप 5 में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक शामिल है। जहां एक तरफ लोग गौरव खन्ना को विनर बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अमाल मलिक के नाम की भी चर्चा हो रही है। इस बीच प्रणित मोरे का नाम भी वायरल हो रहा है। बता दें कि ट्विटर पर प्रणित मोरे ट्रेंड कर रहे हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कौन शो को अपने नाम करने वाला है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article