Bigg boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। टॉप 5 में अमाल मलिक, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल शामिल है। लोग ये चर्चा कर रहे हैं कि गौरव खन्ना या अमाल मलिक में से कोई विनर बनने वाला हैं। हालांकि ये तो फिनाले के दिन ही साफ हो पाएगा। इस बीच बॉलीवुड और टीवी के तमाम सेलेब्स अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं। अब एल्विश यादव ने बताया है कि वो इस बार किसे सपोर्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
एल्विश यादव ने कह डाली बड़ी बात
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने इंडिय टूडे से बातचीत में कहा कि वो इस बार किसी को नहीं सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इस बार मैं बिग बॉस 19 बिल्कुल नहीं देख रहा। मुझे तो कुछ पता ही नहीं कि अब कौन बचा है, कौन बाहर हो गया। बस इतना पता है कि मेरा दोस्त मृदुल बाहर हो गया। फिर मैं मालती को सपोर्ट करने लगा क्योंकि राहुल और दीपक मेरे अच्छे दोस्त हैं। फिर वो भी एविक्ट हो गई। अब तो मैंने सोच लिया किसी को भी सपोर्ट नहीं करूंगा जिसको भी मैं पसंद करता हूं, बिग बॉस तुरंत बाहर निकाल देता है। मेरा सपोर्ट लगता है कर्स बन गया है।' मालूम हो कि एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। उन्होंने शो में आते ही धमाल मचा दिया था। एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी भी जीत ली थी।
कब है बिग बॉस 19 का फिनाले
बताते चलें कि बिग बॉस 19 24 अगस्त से 16 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ था। बाद में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के भी एंट्री हुई थी। अब शो में केवल 5 लोग हैं, जिन्होंने फिनाले में अपनी जगह बनाई है। मालूम हो कि बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को है। इस दिन पता चलेगा कि कौन इस बार ट्रॉफी को अपने नाम करता है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
