अध्यात्म

Shani Ka Gochar (28 November 2025), मेष राशिफल: लीडरशिप और धनवर्षा के लिए तैयार हो जाएं मेष राशि के लोग, शनि की मार्गी चाल से बनेंगे महालाभ के योग

Shani Gochar (28 november 2025) Mesh Rashifal, शनि मार्गी गोचर का मेष राशि का राशिफल: 28 नवंबर की की सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर शनि मार्गी होने जा रहे हैं। शनि की सीधी का चाल का असर कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा तो कुछ के लिए दिक्कत पैदा करने वाला हो सकता है। आइए जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना कैसा रहेगा?

Image

शनि की सीधी चाल से क्.या लाभ होगा

Shani Ka Gochar, Aries Horoscope in Hindi: 13 जुलाई 2025 की सुबह 9:36 बजे शनि देव वक्री हुए थे, जो मीन राशि में ही 28 नवंबर 2025 की सुबह 9:20 बजे मार्गी हो जाएंगे। यानी सीधी चाल चलने लगेंगे। ये लगभग 4.5 महीने का वक्री काल मेष राशि वालों के लिए चुनौतियों से भरा रहा है। शनि के 12वें भाव पर असर देने के कारण खर्चे बढ़े, स्वास्थ्य मुद्दे आए और काम में देरी हुई, लेकिन अब मार्गी होने से शनि की ऊर्जा स्थिर हो जाएगी। दरअसल अभी मेष राशि पर साढ़ेसाती है। ज्योतिषीय दृष्टि से मेष राशि के लिए यह राहत का समय होगा। इस दौरान पुरानी रुकावटें दूर होंगी, कर्मों का फल मिलेगा। साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा और जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आइए जानते हैं कि मेष राशि वालों के, करियर, शिक्षा, वित्त, लव लाइफ और परिवार पर इसका क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि वालों के करियर पर इंपैक्ट

शनि का मार्गी होना मेष राशि वालों के करियर को नई दिशा देगा। वक्री काल में मैनेजमेंट से विवाद, प्रोजेक्ट्स में देरी और विदेशी कामों में बाधाएं आईं, लेकिन अब ये सब सुलझेंगे। फरवरी 2026 तक नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर का मौका मिलेगा। बिजनेस वालों के लिए पुराने क्लाइंट वापस लौटेंगे, नई पार्टनरशिप बनेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लीडरशिप रोल मिलेगा। इस दौरान पुरानी गलतियों से सीख लें, तो सफलता दोगुनी होगी।

मेष राशि वालों की शिक्षा पर इंपैक्ट

शिक्षा के क्षेत्र में शनि का मार्गी होना मेष राशि के स्टूडेंट्स के लिए वरदान साबित होगा। वक्री काल में एकाग्रता की कमी और परीक्षा में देरी हुई, लेकिन अब बुद्धि तेज होगी। उच्च शिक्षा या कोर्स में एडमिशन आसान, विदेशी यूनिवर्सिटी के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, खासकर टेक्निकल फील्ड्स में ज्यादा लाभ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग बढ़ेगा। रोज रिवीजन करें, तो टॉप रैंक पक्की है।

मेष राशि वालों की फाइनेंशियल लाइफ

वित्तीय जीवन में राहत मिलेगी। वक्री काल के बढ़े खर्चे अब रुकेंगे। शनि मार्गी से निवेश सही दिशा में जाएंगे, प्रॉपर्टी या स्टॉक से मुनाफा होगा। पुराने कर्ज चुकाने का समय है और नया लोन पास होगा। आय के नए स्रोत जैसे साइड बिजनेस खुलेंगे। बजट बनाएं, तो साल के अंत तक बचत दोगुनी होगी।

मेष राशि वालों की लव लाइफ पर इंपैक्ट

लव और मैरिड लाइफ में मधुरता लौटेगी। वक्री काल में मिसअंडरस्टैंडिंग और ब्रेकअप के डर थे, लेकिन मार्गी से बातचीत सुधरेगी। अविवाहितों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे, विवाह की बात पक्की होगी। शादीशुदा जोड़ों में विश्वास बढ़ेगा, रोमांस वापस आएगा। पार्टनर से खुलकर बात करें, तो रिश्ता और मजबूत होगा।

मेष राशि वालों की फैमिली लाइफ पर इंपैक्ट

परिवार में शांति का राज कायम होगा। वक्री काल में मां की सेहत या घरेलू झगड़े से परेशान थे, लेकिन अब सब ठीक। संतान सुख बढ़ेगा, भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। घर में हंसी-खुशी का माहौल, पुराने विवाद सुलझेंगे। परिवार के साथ समय बिताएं, तो बंधन और गहरे होंगे।

उपाय

शनिवार को तेल दान करें। ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ 108 बार जपें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article