देश

चिराग पासवान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बिहार पुलिस ने शुरू की जांच

चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव 2024 में हाजीपुर सीट से बंपर जीत हासिल की थी। वे इस वक्त प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं। अब बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है।

Image

चिराग पासवान को मिली धमकी (फाइल फोटो-ichiragpaswan)

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और चुनाव प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

केंद्र में मंत्री हैं चिराग पासवान

चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव 2024 में हाजीपुर सीट से बंपर जीत हासिल की थी। वे इस वक्त प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं। सक्रिय राजनीति में आने से पहले चिराग बॉलीवुड के एक्टर भी रह चुके हैं। सिनेमा जगत से करियर की शुरुआत करने वाले चिराग पासवान इस वक्त अपने पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं।

सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयारी पासवान

इससे पहले चिराग पासवान ने छपरा में आयोजित ‘नव संकल्प महासभा’ को संबोधित करते हुए बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि जब वे बिहार में आकर चुनाव लड़ने की बात करते हैं तो बहुत लोगों को परेशानी होती है। पूछा जाता है कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में आज घोषणा करता हूं कि बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लडूंगा।

एनडीए का ही हिस्सा रहेंगे चिराग पासवान

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वह एनडीए का ही हिस्सा रहेंगे और हर सीट पर चिराग पासवान खड़ा होगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है, लेकिन वे किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि आज सारण की इस पावन धरती से आप सबके सामने मैं यह कहकर जा रहा हूं कि हां, मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं चुनाव लड़ूंगा बिहारियों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए और बिहार में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे, एक ऐसा बिहार बनाएंगे, जो सही मायनों में प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाएगा।

IANS की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article