देश

अरुणाचल के एथलीट्स पर ड्रैगन की चाल का भारत ने किया सख्त विरोध, अनुराग ठाकुर ने चीन दौरा किया रद्द

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 22, 2023, 02:53 PM IST

अरुणाचल प्रदेश के तीन भारतीय वुशु खिलाड़ियों को हांग्जो एशियाई खेलों के लिए चीन में प्रवेश नहीं दिए जाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है।

Image

अनुराग ठाकुर

Photo : PTI

Anurag Thakur Cancels China visit: बीजिंग द्वारा अरुणाचल प्रदेश के एथलीटों को वीजा और मान्यता देने से इनकार करने के बाद भारत ने इसे लेकर विरोध दर्ज कराया है। भारत ने चीन के जानबूझकर और चुनिंदा खिलाड़ियों को बाधित करने के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है।

चीन ने जारी किया था विवादित नक्शा

चीन, अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है और इसे दक्षिण तिब्बत कहता है। पिछले महीने, चीनी सरकार ने एक नया मानक नक्शा जारी किया था जिसमें उत्तर-पूर्वी राज्य और पूर्वी लद्दाख में अक्साई चिन क्षेत्र को उसकी सीमाओं के भीतर शामिल किया गया था। चीन के इस कदम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना हुई थी।

रणधीर सिंह बोले, चर्चा जारी

अरुणाचल प्रदेश के तीन भारतीय वुशु खिलाड़ियों को हांग्जो एशियाई खेलों के लिए चीन में प्रवेश नहीं दिए जाने पर ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि इस पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा, हमने कल वर्किंग ग्रुप के साथ भी बैठक की थी और यह मुद्दा वर्किंग ग्रुप में उठा था। वे इसे सरकार के सामने उठा रहे हैं और हम भी इसे सरकार के साथ उठा रहे हैं। इस पर हमारे साथ भी चर्चा चल रही है। सरकार से सरकार के बीच जो हो रहा है, यह उससे बाहर है। हम ओसीए की ओर से चर्चा कर रहे हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article