देश

Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर में टॉप कमांडर समेत 18 नक्सलियों का एनकांउटर, 3 जवान घायल

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2024, 06:43 PM IST

Kanker Naxal Encounter: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए। इस घटना में तीन जवान भी घायल हो गए हैं।

Image

छत्तीसगढ़ के कांकेर में 18 नक्सली ढ़ेर

Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर में कई नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के साथ हुए एनकाउंटर में 18 नक्सली मारे गए हैं, जिसमें नक्सलियों का टॉप कमांडर भी शामिल है।

बीएसएफ ने किया नक्सलियों का एनकाउंटर

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए। केंद्रीय पुलिस बल ने एक बयान में कहा, विशिष्ट खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, बीएसएफ ने जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ मिलकर कांकेर के छोटेबेटिया पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत बीनागुंडा क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

3 जवान घायल

ऑपरेशन के दौरान, बीएसएफ टीम पर सीपीआई माओवादी विद्रोहियों की ओर से भारी गोलीबारी हुई। बीएसएफ के जवानों ने हमलावरों के खिलाफ तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप भीषण गोलीबारी हुई। इस घटना में 3 जवान भी घायल हो गए हैं। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने कहा- "कांकेर के छोटेबेठिया में मुठभेड़ स्थल से 18 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। ऑपरेशन में 3 जवान घायल हो गए। सर्च ऑपरेशन जारी है। इसे इलाके के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक के रूप में देखा जा सकता है। सूचना के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था।"

भारी मात्रा में हथियार बरामद

मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। जिसमें 7 एके सीरीज राइफल और 3 लाइट मशीन गन बरामद की गई हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article