देश

आसिफ मकबूल डार को गृह मंत्रालय ने किया आतंकी घोषित, कश्मीरी युवाओं को भड़का, बना रहा था आतंकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 12:00 AM IST

गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर घोषणा की कि आसिफ मकबूल डार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके कश्मीर घाटी के युवाओं को भड़काने और उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने का काम कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बीते कुछ दिनों में आतंकवादी के रूप में नामित किया गया डार चौथा व्यक्ति है।

Image

आसिफ मकबूल डार आतंकवादी घोषित

Photo : PTI

गृह मंत्रालय ने शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के संचालक डॉ आसिफ मकबूल डार को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) 1967 के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर का करने वाला डार वर्तमान समय में सऊदी अरब में रहता है। इससे पहले शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अरबाज़ अहमद मीर को आतंकवादी घोषित किया गया था।

गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर घोषणा की कि आसिफ मकबूल डार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके कश्मीर घाटी के युवाओं को भड़काने और उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने का काम कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बीते कुछ दिनों में आतंकवादी के रूप में नामित किया गया डार चौथा व्यक्ति है।

डार प्रतिबंधित आतंकवादी समूह हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ है और सोशल मीडिया पर प्रमुख कट्टरपंथी व्यक्तियों में से एक है और कश्मीरी युवाओं को सुरक्षाबलों के खिलाफ हथियार उठाने के लिए उकसाने में शामिल है। वह सीमा पार स्थित आकाओं के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर और नयी दिल्ली सहित भारत के प्रमुख शहरों में हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए आतंकवादी संगठन के कैडरों द्वारा रची गई साजिश में आरोपी है, जिसकी जांच एनआईए कर रही है।

अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार का मानना है कि डार आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है और इसलिए उसे एक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और अन्य जगहों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वाले आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article