देश

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल

सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक और उनके करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में जेसोर रोड पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद हुई थी।

Image

सीबीआई ने चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में किया बड़ा खुलासा (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी ने हत्या की सुपारी देने के आरोप में दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर सोनकर और साहिब सोनकर के रूप में हुई है, जो दोनों सगे भाई हैं और मृतक चंद्रनाथ रथ के साथ काम करते थे।

CBI जांच में सामने आया है कि सागर सोनकर नौकरी के दौरान एक प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल के स्थानीय कार्यालय से नियमित रूप से लैंडलाइन के जरिए संपर्क में था। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति के संपर्क में था और उसकी भूमिका क्या थी।

2025 से चल रही थी हत्या की साजिश

जांच एजेंसी के मुताबिक,चंद्रनाथ रथ की हत्या की साजिश दिसंबर 2025 से रची जा रही थी। हालांकि, किन्हीं कारणों से योजना बार-बार टलती रही। जांच के दौरान CBI को ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे सागर सोनकर के कथित तौर पर शूटरों से संबंध सामने आए हैं। एजेंसी का आरोप है कि सागर ने ही शूटरों को हत्या की सुपारी दी और वारदात को अंजाम देने के लिए उन्हें पैसे भी उपलब्ध कराए।

प्रतिद्वंद्वी दल से संबंधों की जांच

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच में सागर सोनकर और प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल के स्थानीय कार्यालय के बीच कई बार बातचीत होने का पता चला है। CBI यह भी जांच कर रही है कि वर्ष 2020 तक सागर उसी प्रतिद्वंद्वी दल के एक विधायक के साथ काम करता था और बाद में भाजपा में शामिल हो गया था।

6 मई को हुई थी हत्या

बता दें कि राज्य में हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक और उनके करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में जेसोर रोड पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद हुई थी। रथ को भवानीपुर क्षेत्र में सुवेंदु अधिकारी के चुनाव अभियान का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता था।

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

CBI अब तक इस मामले में छह शूटरों और तीन बिचौलियों समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी के मुताबिक, एक आरोपी अभी भी फरार है। पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध पर यह मामला राज्य पुलिस से CBI को सौंपा गया था। जांच के लिए CBI ने दिल्ली से एक डीआईजी की अगुवाई में सात सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल

'मासूमों पर चला रहा अंधाधुंध गोलियां...', PoJK मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, रूस व ब्रिक्स समिट पर MEA ने साफ किया रुख

'मासूमों पर चला रहा अंधाधुंध गोलियां...', PoJK मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, रूस व ब्रिक्स समिट पर MEA ने साफ किया रुख

PM-KISAN योजना रहेगी जारी, सूर्य सरोवर और ₹84,084 करोड़ की समुद्र मंथन योजना को मंजूरी; मोदी कैबिनेट ने लिए चार बड़े फैसले

PM-KISAN योजना रहेगी जारी, सूर्य सरोवर और ₹84,084 करोड़ की समुद्र मंथन योजना को मंजूरी; मोदी कैबिनेट ने लिए चार बड़े फैसले

धार भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बारिश के बीच जमीन पर अदा की गई जुमे की नमाज, भारी पुलिस बल रहा तैनात

धार भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बारिश के बीच जमीन पर अदा की गई जुमे की नमाज, भारी पुलिस बल रहा तैनात

अंकित शर्मा हत्याकांड: कड़कड़डूमा कोर्ट ने किया सजा का एलान, ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, पूर्व AAP पार्षद बोला- जाएंगे हाईकोर्ट

अंकित शर्मा हत्याकांड: कड़कड़डूमा कोर्ट ने किया सजा का एलान, ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, पूर्व AAP पार्षद बोला- जाएंगे हाईकोर्ट