बॉलीवुड

'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं'- Daayra-Singham में काम करने पर Kareena Kapoor ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2026, 08:01 PM IST

Kareena Kapoor on Working in Daayra And Singham Again: करीना कपूर ने ‘दायरा’ और ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में किरदार निभाने को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने दोनों फिल्मों का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की।

Image

करीना कपूर ने फिल्म दायरा में काम करने पर कही ये बात (Image Source: Zoom)

Kareena Kapoor on Working in Daayra And Singham Again: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह डीसीपी अजूनी कोहली के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में उनकी इस भूमिका की तुलना उनकी पिछली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) में निभाए किरदार से भी की जा रही है। अब इस तुलना पर करीना ने खुद अपनी बात रखी है। तो चलिए करीना कपूर ने इस सवाल पर क्या जवाब दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

'सिंघम'-'दायरा' की तुलना पर कही ये बात

Zoom Hindi के एडिटर राहुल शर्मा ने इवेंट के दौरान करीना कपूर (Kareena Kapoor) से पूछा, “अगर ‘दायरा (Daayra)’ की अजूनी की मुलाकात सिंघम से हो जाए, तो वो उनसे क्या कहेंगी?” दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना ने कहा, 'हर डायरेक्टर का अपना अलग अंदाज होता है। वो कॉप यूनिवर्स भी कमाल का है और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे दो अलग-अलग दुनिया का हिस्सा बनने का मौका मिला। मेरे लिए ये तारीफ की बात है कि आप मुझे सिंघम में भी डाल सकते हो और मैं उस फिल्म में फिट हो जाऊंगी, और मुझे दायरा में डालो तो मैं इसमें भी फिट हो जाऊंगी। मैं इसे ऐसे देखती हूं क्योंकि ये दोनों मेरी फिल्मोग्राफी के बहुत मजबूत हिस्से हैं। मुझे रोहित के साथ काम करना भी बहुत पसंद है। उनके साथ इतनी सारी फिल्में हो गई हैं, गोलमाल सीरीज है, सिंघम है और अब मैं मेघना के साथ काम कर रही हूं, जो एक अलग तरह की फिल्म है। जैसा मैंने कहा, हर डायरेक्टर का अपना नजरिया होता है और सिनेमा को देखने का तरीका भी अलग होता है। दोनों बिल्कुल अलग दुनिया से आते हैं।'

पुलिस का रोल निभाने ये बोली करीना कपूर

आमतौर पर फिल्मों में महिला पुलिसकर्मी को एक खास अंदाज में दिखाया जाता है। वह थोड़ी सख्त और मर्दों जैसी चाल-ढाल वाली होती है और अक्सर बंदूक लेकर एक्शन करती नजर आती है। लेकिन इस फिल्म में किरदार को अलग तरह से दिखाया गया है। फिल्म की संवेदनशील कहानी को देखते हुए मेघना चाहती थीं कि पुलिसकर्मी एक ऐसी महिला हो, जो पूरी तरह महिला जैसी नजर आए। वह लिपस्टिक लगाए, मुस्कुराते हुए अपना काम करे, लेकिन साथ ही काफी सख्त भी हो। वाजुनी का किरदार अपने उसूलों पर चलने वाला है। वह सीधी राह पर चलती है, लेकिन उसका अंदाज बंदूक उठाकर एक्शन करने वाली पुलिसकर्मी जैसा नहीं है। फिल्म में उसका किरदार इसी से अलग नजर आता है।”

एक जैसे टॉपिक क्यों दिखते हैं?

मेघना गुलजार की फिल्मों में अक्सर अपराध, कानून, न्याय और सजा जैसी बातें देखने को मिलती हैं। तलवार (Talvar) से लेकर राजी (Raazi) और अब दायरा (Daayra) तक उनकी फिल्मों में ये चीजें नजर आई हैं। ऐसे में लोगों को लगता है कि शायद मेघना जानबूझकर इसी तरह की कहानियां चुनती हैं। लेकिन मेघना ने साफ कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। दायरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो सोच-समझकर एक जैसे विषयों वाली फिल्में चुनती हैं, तो उन्होंने कहा, 'ये पूरी तरह से संयोग है, मैंने ऐसा कोई पैटर्न बनाकर नहीं रखा है। मुझे लगता है कि मेरा ध्यान कहानी पर होता है।' मेघना ने बताया कि किसी कहानी को चुनते समय वो यह देखती हैं कि उसमें लोगों की जिंदगी और उनके साथ होने वाली चीजें क्या हैं। उन्होंने कहा, 'उसमें इंसान के साथ क्या हो रहा है, यह मेरे लिए ज्यादा जरूरी है।' उन्होंने माना कि उनकी फिल्मों में अपराध और कानून से जुड़े विषय बार-बार आ जाते हैं, लेकिन वह किसी फिल्म को सिर्फ इसलिए नहीं चुनतीं कि उसमें यही सब दिखाना है। उनके मुताबिक, फिल्मों में जो समानता लोगों को नजर आती है, वह बस इसलिए है क्योंकि उन्हें कुछ खास कहानियां पसंद आ जाती हैं और वह उनसे जुड़ जाती हैं।

'टॉपिक नहीं, कहानी खींचती है'

मेघना ने आगे कहा कि उनकी फिल्मों में कानून, न्याय, अपराध और सजा जैसे विषय संयोग से एक जैसे नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि 'कानून और न्याय और अपराध और सजा की बड़ी बातें मेरी फिल्मों में संयोग से एक जैसी हैं।' लेकिन उनके लिए ये बातें कहानी का सबसे जरूरी हिस्सा नहीं हैं। दायरा की निर्देशक के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है कि कहानी में लोगों के साथ क्या हो रहा है और उनकी भावनाएं क्या हैं। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “लेकिन मेरे लिए कहानी की सबसे जरूरी चीज, जो मुझे उसकी तरफ खींचती है, वो इंसान है।'

कब रिलीज होगी दायरा?

‘दायरा’ में करीना और पृथ्वीराज पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। करीना कपूर और मेघना गुलजार के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article