देश

Canadian PM ट्रूडो ने वोट बैंक की राजनीति के कारण लगाए आरोप, बोले बीजेपी नेता अमरिन्दर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 08:17 PM IST

Canadian PM Allegations:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरिन्दर सिंह ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में ''भारत की संलिप्तता '' के जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को मंगलवार को सिरे से खारिज कर दिया।

Image

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरिन्दर सिंह

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडोने भारत सरकार के एजेंटों और कनाडा में जून में हुई निज्जर की हत्या की घटना के बीच ''संभावित संबंध'' होने का दावा किया है, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कनाडा के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा के प्रबंधन को लेकर दो गुटों के बीच झगड़े का परिणाम थी।

प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के प्रमुख और भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की पश्चिमी कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में 18 जून को एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था।

अमरिन्दर सिंह ने कहा कि ट्रूडो दुर्भाग्य से वोट बैंक की राजनीति के कारण जाल में फंस गए हैं और उन्होंने भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंधों को दांव पर लगा दिया है।भाजपा नेता ने एक बयान जारी कर कहा, 'किसी देश के प्रधानमंत्री के लिए बिना किसी सबूत के केवल इसलिए बयान देना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है, क्योंकि वह वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।'

उन्होंने बताया कि यह एक अकाट्य तथ्य है कि ट्रूडो प्रशासन ने कनाडा में भारत विरोधी ताकतों को खुली छूट दे दी है।भाजपा नेता ने कहा कि वहां भारतीय मिशनों पर हमला किया गया और राजनयिकों को डराया गया, लेकिन कनाडा की सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

' कैसे कनाडा की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जा रहा है'

सिंह ने कहा कि उन्होंने ट्रूडो के ध्यान में यह बात लाई थी कि कैसे कनाडा की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह ट्रूडो से 2018 में भारत की उनकी यात्रा के दौरान अमृतसर के एक होटल में मिले थे, तो उन्होंने उनके साथ सारी जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा कि कनाडा की सरकार द्वारा इस संबंध में कोई सुधारात्मक कदम उठाने के बजाय, वहां भारत विरोधी गतिविधियों में वृद्धि हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article