देश

कौन था हरदीप सिंह निज्जर, जिसके चक्कर में भारत से संबंध खराब कर रहे ट्रूडो, सिर पर था 10 लाख इनाम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 19, 2023, 10:36 AM IST

हरदीर सिंह निज्जर एक खालिस्तानी आतंकी था। जो प्रतिबंधित भारतीय अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़ा था, साथ ही खालिस्तानी टाइगर फोर्स (KTF) का सरगना था।

Image

कौन था खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर

Photo : Twitter

कनाडा इस समय एक खालिस्तानी आतंकी के चक्कर में भारत के साथ संबंध खराब करने पर तुला है। हालांकि यह कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की बौखलाहट को भी दर्शा रहा है। ट्रूडो की कनाडा में इस समय लोकप्रियता निचले स्तर पर है और भारत, कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर खरी-खरी सुना चुका है। भारत से स्वदेश पहुंचने के कुछ दिनों बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ भी हो सकता है। कनाडा में एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित भी कर दिया। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि आखिर हरदीप सिंह निज्जर कौन है, जिसके चक्कर में कनाडा, भारत के साथ अपने मधुर संबंध को खराब कर रहा है।

कौन था हरदीप सिंह निज्जर

हरदीर सिंह निज्जर एक खालिस्तानी आतंकी था। जो प्रतिबंधित भारतीय अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़ा था, साथ ही खालिस्तानी टाइगर फोर्स (KTF) का सरगना था। केटीएफ को भारत में आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका है और निज्जर के सिर पर भी 10 लाख का इनाम था। निज्जर जिस संगठन का सरगना है, उसी के सदस्य ने 1995 में पंजाब के तत्कालीन सीएम बेअंत सिंह की हत्या कर दी थी। पंजाब पुलिस के दस्तावेजों के अनुसार वह जालंधर के भारसिंह पुरा गांव का रहने वाला था और 1996 में कनाडा चला गया था।

कनाडा में जमाया पांव

कनाडा में, उन्होंने प्लंबर के रूप में काम करना शुरू किया, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में, खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल होने के कारण, उनकी संपत्ति में अचानक वृद्धि देखी गई। निज्जर की आतंकवाद में भागीदारी जगतार सिंह तारा के नेतृत्व वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल में उसकी सदस्यता के साथ शुरू हुई। इसके बाद, उसने अपना खुद का समूह, खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) स्थापित किया। इसके खिलाफ भारत में कई मामले दर्ज थे। भारत के टॉप 40 आतंकियों की सूची में शामिल था।

कई हमलों में शामिल

2014 में निज्जर ने स्वयंभू आध्यात्मिक नेता बाबा भनियारा की हत्या की साजिश रची थी। 2015 में, उसने मनदीप सिंह धालीवाल के लिए कनाडा में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया, जिसे बाद में शिव सेना नेताओं को निशाना बनाने के मिशन के साथ पंजाब भेजा गया। मनदीप को जून 2016 में गिरफ्तार किया गया था। निज्जर कई मामलों में वांछित था, जिसमें 2007 में पंजाब के लुधियाना में हुआ विस्फोट भी शामिल था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 40 लोग घायल हो गए थे। वह राष्ट्रीय सिख संगत के अध्यक्ष रूलदा सिंह (पटियाला, 2009) की हत्या में भी शामिल था। पिछले जुलाई में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या के मामले में निज्जर पर 10 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी। हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून 2023 को कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर उसे कई बार गोली मारी गई थी।

कनाडा का नागरिक था भी या नहीं?

जस्टिन ट्रूडो जिस निज्जर को कनाडा का नागरिक बताकर भारत से संबंध खराब करने पर तुले हैं, वो कनाडाई नागरिक था या नहीं इस पर संदेह है। रिपोर्टों के अनुसार निज्जर फर्जी पासपोर्ट के सहारे कनाडा में घुसा था। उसके शरणार्थी दावे को कनाडा में रिजेक्ट कर दिया गया था, उसके 11 दिन बाद, उसने एक महिला से शादी कर ली थी। हालांकि यह रास्ता भी फेल रहा और नागरिकता नहीं मिली। हालाँकि निज्जर खुद को कनाडाई नागरिक बताते रहा और ट्रूडो ने भी सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में उसे इसी रूप में उल्लेख किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ