देश

भारत में ही फंस गए जस्टिन ट्रूडो, जी-20 डिनर भी छूटा, कनाडा में भी हो रही भारी फजीहत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 12, 2023, 09:52 AM IST

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान कुछ मुश्किलों के बाद ट्रूडो को रविवार रात को भारत छोड़ना था, लेकिन वह दिल्ली में फंसे हुए हैं।

Image

भारत में ही फंस गए जस्टिन ट्रूडो (Twitter@Justin Trudeau)

Justin Trudeau: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की झटकेदार दिल्ली यात्रा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी कम मौजूदगी के बाद ट्रूडो एक फीके स्वागत के बाद भी अपने विमान में आई खराबी के कारण रुके हुए हैं। कनाडाई मीडिया के अनुसार, ट्रूडो आधिकारिक जी-20 गाला डिनर में भी मौजूद नहीं थे। कनाडा के सांसद और विपक्ष के नेता पियरे पोइलिवरे ने जी20 शिखर सम्मेलन के बाद ट्वीट किया, पक्षपात को एक तरफ रख दें, तो कोई भी कनाडाई प्रधानमंत्री को बाकी दुनिया द्वारा बार-बार अपमानित और कुचला हुआ देखना पसंद नहीं करता है।

भारत में ही फंसे है ट्रूडो

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान कुछ मुश्किलों के बाद ट्रूडो को रविवार रात को भारत छोड़ना था, लेकिन वह दिल्ली में फंसे हुए हैं। उनके विमान में खराबी आ गई है। उनके आज दोपहर तक तक दूसरे विमान से उड़ान भरने की संभावना है। टोरंटो सन ने सोमवार को बताया कि कनाडाई सशस्त्र बलों ने ट्रूडो को लेने के लिए एक विमान भेजा है, तकनीकी समस्याओं के कारण विमान को रोकने के बाद भारत में फंसे हुए हैं। प्रधानमंत्री ट्रूडो के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने एक बयान में कहा कि हम कल (मंगलवार) सुबह प्रस्थान को लेकर काम कर रहे, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ट्रूडो की तनावपूर्ण यात्रा

जब ट्रूडो मंगलवार को रवाना होंगे, तो यह एक कूटनीतिक रूप से तनावपूर्ण यात्रा होगी जिसे कनाडाई प्रधानमंत्री भूलना चाहेंगे। G20 से GAFFE-20 तक उनके साथ काफी कुछ घटित हुआ है। कनाडा के सीटीवी न्यूज के अनुसार, ट्रूडो शनिवार को जी20 नेताओं के लिए रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए, कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह बताने से इनकार कर दिया कि ऐसा क्यों हुआ। कार्यक्रम में तब अजीब स्थिति पैदा हो गई जब जी-20 नेताओं ने रविवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सीटीवी न्यूज के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रूडो का हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन ट्रूडो ने हाथ खींच लिया।

भारत का ठंडा रुख

रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी से हाथ मिलाने वाले ट्रूडो एकमात्र ऐसे नेता थे, जो लंबे समय तक पीएम मोदी का हाथ पकड़े नहीं रहे। इसके बारे में पूछे जाने पर, कनाडाई पीएम ने कहा कि लोग इसमें जो समझना चाहें, समझ लें। फिर पीएम मोदी और ट्रूडो के बीच रुक-रुक कर बातचीत हुई। इसके बाद भारत का बयान रूखा और ठंडा था। इसमें कहा गया कि कनाडा देश में सक्रिय खालिस्तानी तत्वों के खिलाफ कैसे कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, उन्होंने (पीएम मोदी) कनाडा में चरमपंथी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों को जारी रखने के बारे में हमारी गंभीर चिंताओं से अवगत कराया। वे अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं, राजनयिक परिसरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, और कनाडा में भारतीय समुदाय और उनके पूजा स्थलों को धमकी दे रहे हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'