देश

UP-Bihar समेत 5 सूबे के By-Polls: EC ने तारीखों का किया ऐलान, जानें- किस दिन मतदान और कब आएंगे परिणाम?

  • Authored by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 5, 2022, 12:03 PM IST

By-Polls in Odisha, Rajasthan, Bihar, UP and Chhatisgarh: चुनाव आयोग ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, यूपी, और छत्तीसगढ़ में रिक्त पड़ी विभिन्न संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों की सीटों को भरने के लिए ये उप-चुनाव कराने का फैसला लिया है।

Image

ECI By Polls Schedule

Photo : ANI

By-Polls in Odisha, Rajasthan, Bihar, UP and Chhatisgarh: भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India : ECI) ने पांच राज्यों के लिए उप-चुनाव के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। शनिवार (पांच नवंबर, 2022) को जारी किए गए इस चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, ये उप-चुनाव ओडिशा (Odisha), राजस्थान (Rajasthan), बिहार (Bihar), उत्तर प्रदेश (UP) और छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) में होने हैं। पांच दिसंबर को मतदान होगा, जबकि आठ दिसंबर, 2022 को वोटों की गिनती की जाएगी।

10 नवंबर को गजट नोटिफिकेशन (राजपत्र अधिसूचना) जारी की जाएगी, जबकि 17 नवंबर को नामांकन की तारीख रहेगी। अगले दिन यानी 18 तारीख को नॉमिनेशंस की स्क्रूटनी की जाएग और 21 नवंबर विथड्रॉल (कैंडिडेट की) की आखिरी तारीख रहेगी। पांच दिसंबर को उप-चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि आठ दिसंबर को मतगणना होगी। 10 दिसंबर के पहले-पहले इस उप-चुनाव की पूरी प्रक्रिया निपट जाएगी।

शेड्यूल में देखें कि किस सूबे में कहां उप-चुनाव प्रस्तावित हैं:

ECI By Polls Schedule

ECI By Polls Schedule

दरअसल, पहलवानी से सियासत में आने वाले यूपी के पूर्व सीएम, समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में सीट खाली हुई थी। ऐसे में सपा की ओर से अब कौन कैंडिडेट रहेगा? यह सबके लिए कौतुहल का विषय है।

वहीं, राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से खाली हुई। शर्मा 77 साल के थे और नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद उनका देहांत हो गया था। वह सात बार विधायक रहे थे।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा