देश

रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला; सप्रीम कोर्ट में करेंगे अपील

तहलका के फाउंडर तरुण तेजपाल (Tarun Tejpal) को रेप केस में दोषी ठहराया गया है। जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

Image

रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी

तहलका के फाउंडर तरुण तेजपाल (Tarun Tejpal) को रेप केस में दोषी ठहराने के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने सजा का भी ऐलान कर दिया है। तरुण तेजपाल को 10 साल की कठोर कारावाज की सजा सुनाई गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2013 के रेप केस में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराते हुए गोवा ट्रायल कोर्ट के 2021 के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें उन्हें बरी कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने उन्हें नवंबर 2013 में गोवा में एक होटल की लिफ्ट के अंदर एक जूनियर सहकर्मी के साथ यौन उत्पीड़न और बलात्कार का दोषी पायाा।

सुप्रीम कोर्ट में तेजपाल करेंगे अपील

दोषी ठहराए जाने के बाद, तरुण तेजपाल ने कहा, "हम निश्चित रूप से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वे राजनीतिक बदले की भावना और तहलका के काम की वजह से मेरे पीछे पड़े हैं। हमने ट्रायल कोर्ट में 7.5 साल तक केस लड़ा और बरी हो गए। जो लोग उनके साथ थे, वे बरी हो गए, लेकिन वे उन लोगों के पीछे पड़े हैं जिन्होंने उनके खिलाफ लिखा। उमर खालिद और शरजील इमाम कई सालों से जेल में हैं। तहलका की रिपोर्टिंग से शायद उन्हें कुछ राजनीतिक नुकसान हुआ हो या उनके निजी हितों को चोट पहुंची हो। वे पिछले 13 सालों से बदले की भावना से मेरे पीछे पड़े हैं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि ऐसे जज होंगे जो सच देखेंगे। हम सबूत सबके सामने रखेंगे।"

क्या है मामला?

एक जूनियर महिला सहकर्मी ने तेजपाल पर 7 और 8 नवंबर, 2013 को तहलका THiNK फेस्टिवल के दौरान गोवा में एक होटल की लिफ्ट के अंदर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। गोवा के मापुसा में लोकल सेशंस कोर्ट ने मई 2021 में तेजपाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था, जिसमें शिकायतकर्ता के बयानों में अंतर का हवाला दिया गया था। गोवा राज्य ने 2021 में बरी किए जाने के फैसले को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया था कि ट्रायल का फैसला गलत और पक्षपातपूर्ण था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article