12 Years of PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10 जून को उन्होंने लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। पीएम मोदी की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बुधवार को देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अवसर पर देश-विदेश से प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाओं के संदेश आ रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - PM Modi के 12 साल : दुनियाभर के नेताओं ने भेजे बधाई संदेश, बताया प्रेरणादायक नेतृत्व
भाजपा नेताओं का मंदिरों में विशेष प्रार्थना कार्यक्रम
भाजपा नेताओं के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता मंदिरों में हवन-पूजन और प्रार्थना करेंगे। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज और राज्य महासचिव पवन राणा के साथ नवीन झंडेवालान मंदिर में प्रार्थना करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया के साथ किशनगंज गौशाला स्थित राम मंदिर में हवन और प्रार्थना में शामिल होंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - PM मोदी 13 जून से यूरोप दौरे पर: G7 समिट, मैक्रों से मुलाकात और स्लोवाकिया से बढ़ेगी रणनीतिक दोस्ती
प्रधानमंत्री मोदी ने रचा नया इतिहास
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वे तब से लगातार इस पद पर बने हुए हैं। 10 जून 2026 को उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिन पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस उपलब्धि को पार्टी कार्यकर्ता एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और ऐतिहासिक पड़ाव के रूप में मना रहे हैं।
(इनपुट - भाषा)
