देश

नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए BJP प्रभारियों का किया ऐलान, विनोद तावड़े, सतीश पुनिया और तरुण चुघ को मिली जिम्मेदारी

बीजेपी (BJP) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए BJP प्रभारियों का किया ऐलान कर दिया है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

Image

भाजपा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए प्रभारियों का किया ऐलान

नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए BJP प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में एक बार फिर से विनोद तावड़े, सतीश पुनिया और तरुण चुघ को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सतीश पुनिया को पंजबा की जिम्मेदारी दी गई है।

कल हुई थी नई टीम की घोषणा

नितिन नबीन ने सोमवार को ही बीजेपी की नई टीम की घोषणा की थी। जिसमें विनोद तावड़े और सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। आज इन्हें और जिम्मेदारी दे दी गई है।

  • उत्तर प्रदेश: विनोद तावड़े को प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।
  • पंजाब: सतीश पूनिया को प्रभारी नियुक्त किया गया।
  • गुजरात: तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया गया।

बीजेपी की नई टीम में कौन-कौन?

भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय टीम में सोमवार को व्यापक बदलाव करते हुए कई नये चेहरों को शामिल किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, वसुंधरा राधे और राम माधव की जहां वापसी हुई तो वहीं कांग्रेस से आगे रोहन गुप्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली। आप से आए संदीप पाठक को भी पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

सोमवार को घोषित कुल 65 पदाधिकारियों में से 51 नये हैं। इनमें से छह की उम्र 40 साल से कम है, 15 लोग 40-49 साल के आयु वर्ग में हैं और 21 लोग 50-59 साल के आयु वर्ग में हैं। पार्टी के अनुसार, पदाधिकारियों में 12 महिलाएं और अल्पसंख्यक समुदायों के छह नेता भी शामिल हैं। उन्होंने जोर दिया कि यह फेरबदल 2029 तक होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले आम चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों को ध्यान में रखकर किया गया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि उनके पिता वेद प्रकाश गोयल, जो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री थे, लंबे समय तक पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे थे। गोयल अकेले ऐसे केंद्रीय मंत्री हैं जिन्हें पार्टी की नयी टीम में शामिल किया गया है।

भाजपा ने बी एल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बनाए रखा है, जो पार्टी में एक महत्वपूर्ण पद है। पार्टी ने अमित मालवीय को आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख पद से हटाकर उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को नियुक्त किया है, जबकि गुजरात के हेमांग जोशी को लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या की जगह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का अध्यक्ष बनाया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article