देश

TMC सांसद कल्याण बनर्जी की मिमिक्री पर BJP हमलावर, रवि किशन बोले-यह मदारी वाली सोच

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2023, 01:19 PM IST

Kalyan Banerjee Mimicry: संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान और सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग पर मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया जिस वजह से उच्च सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Kalyan Banerjee Mimicry: उप राष्ट्रपति जगदी धनखड़ की टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा मिमिक्री किए जाने पर भाजपा हमलावर है। भाजपा नेताओं ने कल्याण बनर्जी एवं विपक्ष के धरना प्रदर्शन पर उन्हें निशाने पर लिया है। गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने इसे मदारी वाली सोच बताया और कहा कि यह दुखद एवं लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है। ऐसा नहीं होने चाहिए। वहीं, 92 सांसदों निलंबन के खिलाफ विपक्ष के नेताओं ने गांधी प्रतिमा के विरोध प्रदर्शन किया और संसद में हंगामा किया।

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान और सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग पर मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया जिस वजह से उच्च सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

अब तक विपक्ष के 92 सांसद निलंबित हुए

बता दें कि संसद की कार्यवाही में बाधा डालने एवं अमर्यादित आचरण के आरोपों पर लोकसभा एवं राज्यसभा से विपक्ष के अब तक 92 सांसद निलंबित हो चुके हैं। सोमवार को संसद से कुल 78 सांसद (33 लोकसभा, 45 राज्यसभा) निलंबित हुए। इसके पहले 14 सांसद सस्पेंड हो चुके हैं।

'गिरावट की कोई हद नहीं है'

एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्य शाह के बयान की मांग करने लगे। इसी दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने एक वरिष्ठ सांसद द्वारा सदन के बाहर ‘असंसदीय’ व्यवहार का उल्लेख किया और इसे अस्वीकार्य करार देते हुए गहरी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ देर पहले एक टीवी चैनल पर देखा... गिरावट की कोई हद नहीं है... एक बड़े नेता, एक सांसद के असंसदीय व्यवहार का वीडियो बना रहे थे... आपसे भी बहुत बड़े नेता है... मैं तो यही कह सकता हूं कि उन्हें सद्बुद्धि आए... कुछ तो सीमा होती होगी... कुछ जगह तो बख्शो।’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article