देश

बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा दावा, कहा- 21 ही नहीं, 38 TMC विधायक मेरे संपर्क में

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 04:52 PM IST

West Bengal: मिथुन मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि तैयार रहो, कभी भी कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमने टीएमसी से और सड़े हुए आलू नहीं लेने का फैसला किया है। साथ ही कहा कि 21 ही नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के 38 विधायक मेरे संपर्क में हैं। सीटी बजने पर क्या होगा कोई नहीं जानता। इसके अलावा कई अन्य केंद्रीय नेतृत्व के सीधे संपर्क में हैं, इसलिए कभी भी कुछ भी हो सकता है। मैं नाम तभी बताऊंगा जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निर्देश देगा।

Image

38 TMC विधायक मेरे संपर्क में- मिथुन चक्रवर्ती। (File Photo)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा दावा
  2. 38 TMC विधायक मेरे संपर्क में- मिथुन चक्रवर्ती
  3. बंगाल में कभी भी कुछ भी हो सकता है- मिथुन चक्रवर्ती

West Bengal: बीजेपी नेता और बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने मंगलवार को दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार (Trinamool Government) कभी भी गिर सकती है। साथ ही कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कम से कम 38 विधायक उनके संपर्क में हैं। हुगली-चिनसुराह में प्री-पूजा मीटिंग में शिरकत करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने ऐसा दावा किया है।

21 ही नहीं, 38 TMC विधायक मेरे संपर्क में-मिथुन मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि तैयार रहो, कभी भी कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमने टीएमसी से और सड़े हुए आलू नहीं लेने का फैसला किया है। साथ ही कहा कि 21 ही नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के 38 विधायक मेरे संपर्क में हैं। सीटी बजने पर क्या होगा कोई नहीं जानता। इसके अलावा कई अन्य केंद्रीय नेतृत्व के सीधे संपर्क में हैं, इसलिए कभी भी कुछ भी हो सकता है। मैं नाम तभी बताऊंगा जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निर्देश देगा।

इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती जुलाई में कोलकाता आए थे और तृणमूल संसदीय दल में फूट के संकेत दिए थे। आज उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की सड़े हुए आलू को स्वीकार करने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है, लेकिन मैं उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा हूं।

टीएमसी के अंदर कई लोगों का घुट रहा है दम- मिथुन चक्रवर्ती

उन्होंने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जिनका टीएमसी (TMC) के अंदर दम घुट रहा है, उन पर विचार किया जा सकता है। कुछ दिनों पहले मिथुन ने कोलकाता में कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं एक फाइटर हूं जो नौ बार बॉक्सिंग रिंग से बाहर हो चुका हूं। फिल्म इंडस्ट्री की राजनीति ने मुझे नौ बार बाहर कर दिया है। लेकिन मैं दस गिनने से पहले उठ गया। उसके बाद मैंने जो आखिरी मुक्का मारा, उनकी फिर से उठने की हिम्मत नहीं हुई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात