देश

Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, दबोचे गए लश्कर के 3 आतंकी, हथियार बरामद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 11, 2023, 07:47 AM IST

Jammu Kashmir Terrorist: गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान नजीभाट निवासी लतीफ अहमद डार, शौकत अहमद लोन और इशरत रसूल दोनों पुसनाग के रहने वाले हैं। तीनों व्यक्ति लश्कर-ए-तैयबा संगठन के साथ आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे।

Image

जम्मू कश्मीर में आतंकी गिरफ्तार

Photo : ANI

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक भर्ती मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

बारामूला पुलिस का ऑपरेशन

एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले में एक आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। साथ ही लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संगठन के तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन हथगोले और 30 एके-47 राउंड सहित कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।

लश्कर का मददगार

गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान नजीभाट निवासी लतीफ अहमद डार, शौकत अहमद लोन और इशरत रसूल दोनों पुसनाग के रहने वाले हैं। तीनों व्यक्ति लश्कर-ए-तैयबा संगठन के साथ आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे।

4 युवाओं को बना रहे थे आतंकी

जांच के दौरान, यह पाया गया कि इन आतंकियों ने चार युवाओं को अपने झांसे में ले रखा था, जिसे ये आतंकवादी बनाने की तैयारी कर रहे थे। इनके खिलाफ क्रेरी पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच चल रही है। एक बयान में कहा गया है- "उपरोक्त तीन व्यक्ति क्रेरी के सामान्य क्षेत्र में भर्ती मॉड्यूल के मास्टरमाइंड थे और सक्रिय आतंकवादियों उमर लोन और एफटी उस्मान के संपर्क में भी थे।"

आतंकियों के खिलाफ अभियान

हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए हैं और कुछ पाकिस्तान भाग गए हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक दिलबाग सिंह ने आतंकियों को कड़ी चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और उन्हें सीमा पार भी शांति से नहीं रहने दिया जाएगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article