Rajasthan New CM Bhajan Lal Sharma News: काफी उहा-पोह के बाद आखिर राजस्थान को नया सीएम (Rajasthan New CM) मिल गया है, जी हां भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) अब राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे गौर हो कि भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा (Sanganer Assembly) से पहली बार विधायक चुने गए है। बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी।
काफी देर चले घटनाक्रम में भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम का चुनाव हुआ, भजनलाल (Bhajan Lal Sharma) ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। भजनलाल राजस्थान भाजपा में महामंत्री हैं, 56 साल के शर्मा सांगनेर से विधायक हैं। वह पहली बार विधायक बने है, भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा (Sanganer Assembly) से पहली बार विधायक चुने गए है।
बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया था, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा राजस्थान के डिप्टी सीएम होंगे वहीं वासुदेव देवनानी स्पीकर बनाए गए हैं।
भजन लाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं
भजन लाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं और चार बार राजस्थान बीजेपी के महासचिव रह चुके हैं, चुनाव आयोग के दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनकी सालाना इनकम 11.1 लाख रुपये है।भजन लाल श्री कृष्ण कन्हैया एंड कंपनी के मालिक है, पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा की नेटवर्थ 1.5 करोड़ रुपये है।
