देश

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका, 2 पैन कार्ड मामले में सजा बरकरार, कोर्ट ने खारिज की अपील

Abdullah Azam Conviction: अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड का मामले में आम खान और अब्दुल्ला आम की सजा बरकरार रहेगी।

Image

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

रामपुर से बड़ी खबर सामने आई है, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को अदालत से बड़ा झटका लगा है। दो पैन कार्ड मामले में अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड का मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम की सजा बरकरार रहेगी।

बता दें कि आजम खान और अब्दुल्ला आज़म को कोर्ट 7-7 साल की सजा सुना चुकी थी और 50-50 हजार का जुर्माना भी। MP MLA मजिस्ट्रेट कोर्ट से सजा होने के बाद आजम खान और अब्दुल्ला आजम रामपुर जेल में बंद हैं ।

बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष ने अपने-अपने तर्क रखे

एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद, 25 नवंबर 2025 को दोनों की ओर से सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी। फिलहाल, आजम खान और अब्दुल्ला आजम रामपुर जिला जेल में निरुद्ध हैं। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष ने अपने-अपने तर्क विस्तार से रखे। अदालत ने सभी दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखने का आदेश दिया। यह फैसला राजनीतिक और कानूनी दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण है।

आजम खान और अब्दुल्ला आजम ने सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की थी। कोर्ट ने सजा के खिलाफ दाखिल अपील को खारिज किया। यह मामला रामपुर MP MLA सेशन कोर्ट का है।

अब्दुल्ला पर अलग-अलग जन्मतिथियों के साथ 2 पैन कार्ड बनवाने का आरोप

17 नवंबर 2025 को एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तंजीम फातिमा को दोषी ठहराते हुए 7 साल की कैद की सजा सुनाई थी।अब्दुल्ला आजम पर अलग-अलग जन्मतिथियों के साथ दो पैन कार्ड बनवाने का आरोप है।

2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था मुकदमा

आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके सरकारी मशीनरी को धोखा दिया गया यह मामला भाजपा नेता आकाश सक्सेना द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे से संबंधित है,आजम खान और अब्दुल्ला आजम फिलहाल रामपुर जिला जेल में बंद हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article