क्रिकेट

UP T20 लीग फाइनल शुरू, भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ का सामना रिंकू सिंह के मेरठ से

UP T20 League 2026 Final Live: मेरठ मावेरिक्स का रिकॉर्ड इस लीग में शानदार रहा है। यह टीम चारों सीजन फाइनल में पहुंची है और दूसरी बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश में है। वहीं लखनऊ फाल्कन्स पहली बार फाइनल में पहुंची है और अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहली ट्रॉफी जीतना चाहेगी।

Image

यूपी टी20 लीग (फोटो साभार- X)

UP T20 League 2026 Final Live: यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन का खिताबी मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। फाइनल में लखनऊ फाल्कन्स का सामना मेरठ मावेरिक्स से हो रहा है। यह मुकाबला दो स्टार कप्तानों की जंग भी है - एक तरफ स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार और दूसरी तरफ फिनिशर रिंकू सिंह। मेरठ मावेरिक्स का रिकॉर्ड इस लीग में शानदार रहा है। यह टीम चारों सीजन फाइनल में पहुंची है और दूसरी बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश में है। वहीं लखनऊ फाल्कन्स पहली बार फाइनल में पहुंची है और अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहली ट्रॉफी जीतना चाहेगी।

लखनऊ का सफर रहा है शानदार

लखनऊ ने फाइनल तक का सफर कमाल के कमबैक के साथ तय किया है। शुरुआत में टीम ने 4 में से 3 मैच हारे थे, लेकिन इसके बाद 7 मैचों में अजेय रही। 6 में से 5 लीग मैच जीते, एक मैच बारिश में धुला और 13 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर रही। क्वालीफायर-1 में लखनऊ ने मेरठ को ही हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई, जहां कप्तान भुवनेश्वर ने 10 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

लखनऊ की ताकत उसकी गेंदबाजी है। भुवनेश्वर ने 13 विकेट 6 से कम की इकॉनमी से लिए हैं। अभिनंदन सिंह 21 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। बैटिंग में अजीत वर्मा ने 263 रन और मोहम्मद सैफ ने 233 रन बनाए हैं। विप्राज निगम ने 160 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने के साथ 11 विकेट भी लिए हैं।

मेरठ ने 7 जीत के साथ की थी शुरुआत

दूसरी तरफ मेरठ ने सीजन की शुरुआत 7 लगातार जीत के साथ की थी और 15 पॉइंट लेकर टॉप पर रही। हालांकि आखिर में टीम का फॉर्म थोड़ा डगमगाया, 2 मैच हारी और क्वालीफायर-1 भी हार गई। लेकिन क्वालीफायर-2 में नोएडा किंग्स को 6 विकेट से हराकर फिर फाइनल में एंट्री ले ली।मेरठ की बैटिंग सबसे विस्फोटक है। ओपनर स्वास्तिक चिकारा ने 166 की स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए हैं, जबकि कप्तान रिंकू सिंह ने 171 की स्ट्राइक रेट से 240 रन ठोके हैं। गेंदबाजी में लेग स्पिनर जीशान अंसारी 23 विकेट के साथ टॉप पर हैं। यश गर्ग ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को कई मैच जिताए हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article