देश

राहत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे केजरीवाल, गिरफ्तारी को दी चुनौती, की जल्द सुनवाई की मांग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 23, 2024, 06:19 PM IST

केजरीवाल को शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। जिसे अब अरविंद केजरीवाल ने चुनौती दी है।

Image

अरविंद केजरीवाल पहुंचे हाईकोर्ट

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल राहत पाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी है। केजरीवाल ने हाईकोर्ट से अपील की है कि उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए।

तत्काल सुनवाई की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और निचली अदालत द्वारा 22 मार्च को पारित रिमांड के आदेश को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। उनकी कानूनी टीम का कहना है कि दिल्ली HC में दायर याचिका में कहा गया है कि गिरफ्तारी और रिमांड आदेश दोनों अवैध हैं और वह तुरंत हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से रविवार 24 मार्च तक तत्काल सुनवाई की मांग की गई है।

ईडी ने किया है केजरीवाल को गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ईडी ने कहा, सीधे तौर पर "कुछ व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने" के लिए एक्साइज पॉलिसी तैयार करने की साजिश में वो शामिल थे और बदले में "शराब व्यवसायियों से रिश्वत मांगने" में भी वो शामिल थे, जिसके लिए व्यापारियों को लाभ दिया गया।

ईडी का दावा

नीति का मसौदा 'साउथ ग्रुप' को दिए जाने वाले फेवर को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा था और इसे विजय नायर, मनीष सिसोदिया और 'साउथ ग्रुप' के सदस्यों-प्रतिनिधियों की मिलीभगत से बनाया गया। जांच एजेंसी ने कहा, "इसलिए, न केवल आप बल्कि अरविंद केजरीवाल को पीएमएलए की धारा 4 के तहत दंडनीय अपराध का दोषी माना जाएगा और पीएमएलए की धारा 70 के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है और दंडित किया जा सकता है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!