देश

'केजरीवाल रिहा होंगे, देश में लाएंगे क्रांति', पंजाब के सीएम भगवंत मान का दावा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2024, 03:51 PM IST

Delhi: पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल रिहा होंगे, देश में क्रांति लाएंगे। दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ईडी ने को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।

Image

केजरीवाल की रिहाई पर क्या बोले सीएम भगवंत मान?

Photo : Times Now Digital

Bhagwant Mann On Arvind Kejriwal: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रिहा होंगे और देश में क्रांति लाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल (55) को ईडी ने बृहस्पतिवार को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।

'केजरीवाल बाहर आएंगे, एक बड़ी क्रांति लाएंगे'

भगवंत मान, दिल्ली की मंत्री आतिशी और मंत्री कैलाश गहलोत तथा महापौर शैली ओबेरॉय ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के ‘शहीद दिवस’ के मौके पर शनिवार को शहीदी पार्क का दौरा किया। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, 'भाजपा देश में तानाशाही लाना चाहती है। विपक्षी नेताओं को जेल भेजना आजादी नहीं है। आइए एकजुट हों वरना देश बर्बाद हो जाएगा। केजरीवाल बाहर आएंगे, एक बड़ी क्रांति लाएंगे।'

केजरीवाल के इस्तीफे पर क्या बोले सीएम मान?

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कानून के मुताबिक चलेगी। मान ने कहा, 'कोई भी कानून यह नहीं कहता कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत जेल भेजे गए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत है। वह ईडी की हिरासत में हैं, उन्हें दोषी करार नहीं दिया गया है। हर उम्मीदवार केजरीवाल होगा। हर कार्यकर्ता केजरीवाल होगा।'

सीएम भगवंत मान ने कहा- लोकतंत्र खतरे में है

सीएम भगवंत मान ने कहा कि विभिन्न देशों के दैनिक समाचार पत्रों ने अपने पहले पन्ने पर लिखा है कि भारत में 'लोकतंत्र खतरे में है।' उन्होंने कहा, 'ये लोग यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध रोकने की बात करते हैं। उन्होंने यहां विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article