Sonali Phogat: कौन है सुधीर सांगवान? जिस पर सोनाली फोगाट के परिवार ने लगाए हैं रेप ब्लैकमेलिंग और हत्या के आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 12:58 PM IST

Who is Sudhir Sangwan: सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस ने दो आरोपियों- सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर सोनाली के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Sonali Phogat: कौन है सुधीर सांगवान? जिस पर सोनाली फोगाट के परिवार ने लगाए हैं रेप ब्लैकमेलिंग और हत्या के आरोप

Who is Sudhir Sangwan: गोवा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat Murder Case) की मौत के सिलसिले में गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ हत्या के आरोप दर्ज किये। आरोपियों की पहचान सोनाली के पीएम सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर वासी के रूप में हुई है। फोगाट 22 अगस्त को जब गोवा पहुंची थीं, तो सांगवान और वासी उनके साथ आए थे। फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बुधवार को अंजुना पुलिस से की शिकायत में दोनों आरोपियों के नाम लिये थे। 

कौन है सुधीर सांगवान और सुखविंदर

सोनाली की मौत के बाद से उनके पीएम सुधीर और दोस्त सुखविंदर लगातार सवालों के घेरे में है। 2019 में जब हरियाणा विधानसभा चुनाव हुए तो बीजेपी ने आदमपुर से सोनाली फोगाट को अपना कैंडिंडेट घोषित कर दिया। इसी दौरान सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी सोनाली के संपर्क में आए। चुनाव खत्म हुआ तो सुधीर ने सोनाली के पीए के रूप में काम करना शुरू कर दिया। बाद में सुखविंदर भी सोनाली के संपर्क में आ गया। सुधीर जहां रोहतक का रहने वाला है तो वहीं सुखविंदर भिवानी का रहने वाला है। समय बीतता गया तो दोनों ने सोनाली का भरोसा जीत लिया।

परिवार के आरोप

सोनाली के परिवार का आरोप है सुधीर ने समय बीतने के साथ सोनाली के पुराने स्टाफ को बाहर कर दिया और सारा कंट्रोल खुद के हाथ में ले लिया। परिवार के आरोपों के मुताबिक सोनाली की प्रॉपर्टी पर सुधीर की नजर थी और मौत से पहले सोनाली ने फोन कर बताया था कि वो सुधीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करेगी। शिकायत में आरोप है कि वह 3 साल से सोनाली से दुष्कर्म कर रहा था और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी कर रहा था। इतना ही नहीं परिवार सोनाली के फॉर्म हाउस पर हुई चोरी में भी सुधीर को आरोपी बता रहा है।

तो मिटाए सबूत

परिवार का कहना है कि जैसे ही उन्हें खबर मिली कि सोनाली का हार्ट अटैक आने से देहांत हो गया है तो वह सोनाली के फॉर्म हाउस पहुंचे। वहां जाकर परिवार ने देखा कि लैपटॉप, कुछ जरूरी दस्तावेज और डीवीआर गायब है। सोनाली के भाई वतन ढाका ने कहा क‍ि हमें शक है कि यह काम सुधीर सांगवान के कहने पर शिवम ने सारे सबूत मिटाने के लिए किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट