देश

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि किसी भी देश में कुछ लोग विकास की गति या सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं हो सकते हैं और उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।

Image

टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2026 में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

Times Now Amazing Indian awards 2026: केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। अब चुनौती यह है कि इस विकास की रफ्तार को आगे भी बनाए रखा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसका लाभ उठा सकें। टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2026 में बोलते हुए किरेन रिजिजू ने अभिव्यक्ति की आजादी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में लोगों के अलग-अलग विचार और राय होना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि हमें इस महान समाज का हिस्सा बनने का मौका मिला है। मैंने देखा है कि एक देश के तौर पर आगे बढ़ने के लिए हमने कितना संघर्ष किया है। आज हम अपनी आंखों के सामने भारत को तेजी से आगे बढ़ते देख रहे हैं। भारत कई दूसरे देशों से भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।”

रिजिजू ने कहा कि देश के विकास को लेकर अलग-अलग तरह की बहस और विचार लोकतंत्र का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि अगर समाज का कोई वर्ग खुद को देश की विकास यात्रा से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करता है, तो सरकार की जिम्मेदारी है कि उसे भी इस विकास की प्रक्रिया में साथ लेकर चले।

सभी को अपनी बात रखने के पूरा अधिकार- रिजिजू

उन्होंने कहा कि किसी भी देश में कुछ लोग विकास की गति या सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं हो सकते हैं और उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। कुछ लोग यह भी कह सकते हैं कि भारत विकास नहीं कर रहा है या जीडीपी के आंकड़ों पर सवाल उठा सकते हैं। “यह राजनीति का हिस्सा है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे अपनी बात कह पा रहे हैं। इससे ज्यादा अभिव्यक्ति की आजादी आपको कहां मिलेगी? अगर भारत में नहीं, तो कहां आप सुबह से रात तक अपनी बात कह सकते हैं?”

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती ही यही है कि इसमें अलग-अलग विचारों और मतों के लिए जगह होती है। चुनौतियां हमेशा बनी रहेंगी, लेकिन आने वाले समय में मीडिया, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी।

तुकाराम मुंढे को विशेष सम्मान

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंढे को पब्लिक सर्विस में स्पेशल रिकॉग्निशन से सम्मानित किया गया। अपने विशेष संबोधन में उन्होंने अमेजिंग इंडियंस अवॉर्ड्स से सम्मानित सभी लोगों के योगदान की सराहना की।

अलग-अलग क्षेत्रों में सम्मान

Adani Presents Times Now Amazing Indians Awards 2026 में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय बदलाव लाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। Animal Welfare & Wildlife Conservation के क्षेत्र में कर्नल डॉ. नवाज शरीफ और परवीन शेख को संयुक्त रूप से विजेता चुना गया। वहीं Disability – Care, Rehabilitation & Developmental Support में अनिता अग्रवाल और सायरा रहमान को संयुक्त रूप से सम्मान मिला। Disability – Rights, Accessibility & Inclusion के लिए कार्तिकेयन गणेशन को सम्मानित किया गया, जबकि Education & Learning में गोपीनाथ पॉल विजेता रहे। Environment & Sustainability के क्षेत्र में स्टालिन दयानंद और राहुल नाथ कावड़े को संयुक्त रूप से पुरस्कार मिला। इसके अलावा Healthcare & Accessibility के लिए अवधेश कुमार, Rural, Community & Livelihood Development के लिए उमेंद्र दत्त, Social Innovation using Technology के लिए नन्नम तिरुपति और Women & Child Development के लिए ऑड्रे डी'मेलो को सम्मानित किया गया। Education & Learning में अभिजीत आनंद पोखरनिकार को Special Jury Mention दिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत