बॉक्स ऑफिस

The Vvaan Box Office: 50 करोड़ी होने में सिद्धार्थ-तमन्ना स्टारर का निकला दम, इतना हुआ बिजनेस

The Vvaan Box Office Collection Day 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' 6 दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। आइए देखें इस मूवी की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Image

'द वन' ने किया इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन (Pic Credit: Instagram)

The Vvaan Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan Force of the Forrest) बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में सफल होती नजर नहीं आ रही है। इस मूवी को एक तरफ दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, वहीं कमाई के मामले में इसने पहले हफ्ते में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वीक डेज में इसके कलेक्शन में गिरावट दिखाई गई। यह मूवी अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Stree 3 Release Date: 2028 में आएगी स्त्री 3? Dinesh Vijan ने दिया बड़ा अपडेट)

इतना रहा छठे दिन का कलेक्शन

सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म 'द वन' ने सिनेमाघरों में करीब 8 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 4.35 करोड़ रहा है। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने करीब 6 करोड़ का कारोबार किया था। बुधवार के कलेक्शन के बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर लगभग 49.20 करोड़ हो गया है। उम्मीद है एक हफ्ते होते-होते यह 50 करोड़ी बन जाएगी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Paradise Box Office: बुधवार को भी Nani की फिल्म ने की तगड़ी कमाई, देखें आंकड़े)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया फिल्म 'द वन' में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने प्रेजेंट किया है, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का हिस्सा है। इसके साथ टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन भी जुड़े हैं। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने किया है। वहीं मनु आनंद ने डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी और विजुअल डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली है। इस मूवी में सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल, अनुप सोनी, मिलिंद गुणाजी और अवतार गिल सहित कई कलाकार अलग-अलग रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article