आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़: अफगानिस्तान में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए, नोएडा में EV चार्जिंग प्वाइंट पर अचानक लगी आग
आज की ताजा खबर लाइव, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [स्मित मच्छार], [भारत पाकिस्तान मैच], [अमेरिका ईरान युद्ध अपडेट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: प्रधानमंत्री मोदी ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने वाले पायलट मच्छार को ‘नायक' करार दिया। मोदी ने कैप्टन मच्छार की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की और ’’बड़ी त्रासदी’’ टाली। इसके अलावा, पुरुष वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत। भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह लय से बाहर नजर आए और विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान के खिलाफ एक घंटे 22 मिनट तक चले पहले क्वार्टर फाइनल में 19-25, 23-25, 18-25 से हार गए। वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने आए उनके प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया। अमेरिका के दो अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पढ़ें- देश और विदेश की अन्य खबरें
आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़: अफगानिस्तान में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए, नोएडा में EV चार्जिंग प्वाइंट पर अचानक लगी आग
भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह लय से बाहर नजर आए और विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान के खिलाफ एक घंटे 22 मिनट तक चले पहले क्वार्टर फाइनल में 19-25, 23-25, 18-25 से हार गए। इस हार के साथ विश्व रैंकिंग में 48वें स्थान पर मौजूद भारत की 1986 में दक्षिण कोरिया में कांस्य पदक जीतने के बाद पहली बार पोडियम पर जगह बनाने की उम्मीद भी खत्म हो गई। पुरुष वॉलीबॉल में भारत ने एशियाई खेलों में दो अन्य पदक भी जीते हैं जो 1958 में कांस्य और 1962 में रजत पदक हैं। पढ़ें- देश और विदेश की अन्य खबरें
जयपुर के होटल में नर्सिंग छात्र की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
सूरत के AR मॉल में युवती से छेड़छाड़
गंगा आरती में कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
अफगानिस्तान में आया भूकंप
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस को शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया गांव के पास हथियार तस्करों के आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से हथियारों के अलावा तीन मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान रतन विश्वकर्मा (19), रवि कुमार (19) और अभिषेक कुमार (20) के रूप में हुई है। तीनों गाजीपुर के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि इस गिरोह के तार बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड और आसपास के जिलों से जुड़े हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी एक बड़े अवैध हथियार तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नोएडा सेक्टर-132 में EV चार्जिंग प्वाइंट पर अचानक लगी आग
आग लगते ही मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना संबंधित टीम को दी और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रित किया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। यह पूरा मामला थाना सेक्टर-126 क्षेत्र का बताया जा रहा है।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लगी आग
भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
जांच दल में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम आशीष सरोज और ओम प्रकाश शुक्ला तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ शालिनी पाठक शामिल थीं। आरोप था कि चिकित्सकों और स्टाफ नर्स ने रानी के मुसहर समुदाय से होने की जानकारी मिलने के बाद उसे छूने से इनकार कर दिया और अस्पताल में भर्ती नहीं किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार तिवारी और सोमवार को ड्यूटी पर मौजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलिमा धवन के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। उन्होंने बताया कि डॉ. मुकेश प्रजापति का एक महीने का वेतन रोक दिया गया है, जबकि मंगलवार रात ड्यूटी पर मौजूद संविदा चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार को सेवा से हटा दिया गया है। स्टाफ नर्स नीलम मौर्या का तबादला औराई स्वास्थ्य केंद्र कर दिया गया है। जांच दल को अस्पताल का प्रसूति कक्ष भी बंद मिला। दल ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और अन्य संबंधित लोगों ने अस्पताल आने के बजाय फोन पर ही मामले को निपटाने का प्रयास किया।
एटा में मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला चार घंटे में सुलझाने का पुलिस का दावा, संदिग्ध गिरफ्तार
गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा से दिया इस्तीफा
नौटियाल के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी को उनका इस्तीफा नहीं मिला है। चौहान ने कहा कि न तो प्रदेश अध्यक्ष और न ही जिला अध्यक्ष को नौटियाल से इस संबंध में कोई पत्र मिला है, इसलिए इस पर प्रतिक्रिया देने का कोई सवाल ही नहीं उठता। नौटियाल अप्रैल 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने 2022 में चकराता विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन 9,436 मतों से हार गए थे। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय नेताओं के साथ उनकी लगातार खींचतान और नाराजगी की खबरें आती रही हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। प्रदेश के जौनसार क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले नौटियाल व्यवसायी हैं। राज्य गठन के समय वर्ष 2000 में वह देहरादून जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रहे थे।
केरलम में बारिश के चलते गर्मी से राहत, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
दहेज के रूप में 50,000 रुपये और नहीं लाने पर विवाहिता को शौचालय जाने से रोका, मामला दर्ज
आस्था कुंज गैंग रेप पीड़िता ने सभी आरोपियों की पहचान की
भारी बारिश-बर्फबारी के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क में ट्रेकिंग पर रोक
गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क के उप निदेशक मयंक गर्ग ने को बताया कि भारी बारिश और हिमपात के कारण पार्क क्षेत्र के अंतर्गत गंगोत्री-गोमुख-तपोवन, गरतांग गली, केदारताल सहित विभिन्न ट्रेक रूटों पर मार्ग जोखिमपूर्ण हो गए हैं, जगह मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं जिन्हें ठीक किया जा रहा है। 2 से तीन में सभी मार्गो को ठीक कर पर्यटकों व ट्रेकर्स के लिए पार्क खोल दिए जायेंगे।
पर्यटकों और ट्रेकर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्रिम आदेशों तक पार्क क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रा से स्टॉकिंग के आरोप में 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार
छात्रा का आरोप है कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से उसका पीछा कर रहा था और लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी और छात्रा एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और एक ही इलाके में रहते हैं। आरोपी खुद भी दिल्ली यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी।
इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग करेंगे सम्मानित
उन्होंने कहा, 'मैंने उन चार बहादुर यात्रियों से बात की, जिन्होंने बेहद मुश्किल हालात में असाधारण हिम्मत दिखाई। मैंने उन्हें बताया कि मैं उन्हें 'नागरिकों की बहादुरी के लिए प्रेसिडेंट्स मेडल' देने की सिफारिश करने का इरादा रखता हूं।'
