जाना था चंडीगढ़ तो गोवा कैसे पहुंच गईं Sonali Phogat, तो PA ने ही मार डाला? सोनाली की अनसुलझी 'मौत मिस्ट्री'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 11:31 AM IST

Sonali Phogat News: सोनाली फोगाट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच परिवार ने कहा है कि सोनाली को चंडीगढ़ जाना था तो फिर वह गोवा कैसे पहुंच गई।

जाना था चंडीगढ़ तो गोवा कैसे पहुंच गईं Sonali Phogat, तो PA ने ही मार डाला? सोनाली की अनसुलझी 'मौत मिस्ट्री'

Sonali Phogat News: सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। शव के पोस्टमार्टम की जो प्रोविज़नल रिपोर्ट आई है, उसमें शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। एक दो नहीं बल्कि 5 निशान। रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर कई 'ब्लंट कट' होने का जिक्र किया गया है। आसान भाषा में इसे 'गुम चोट' कह सकते हैं। चूंकि शक है कि सोनाली की हत्या की गई। सुधीर सांगवान और सुखविंदर को अरेस्ट इसलिए किया गया है क्योंकि इन्हीं पर सोनाली फोगाट की हत्या का आरोप है।

ब्लैकमेलिंग का शिकार

सोनाली के परिवार का कहना है कि सुधीर तीन साल से सोनाली को ब्लैकमेल कर रेप कर रहा था। सोनाली के परिवार ने बताया कि वह चंडीगढ़ के लिए निकली थी लेकिन गोवा कैसे पहुंच गई, यह सबसे अहम सवाल है। अपने मां से अंतिम बार हुई बातचीत में सोनाली ने करीब 10 मिनट तक बात की थी। सोनाली ने मां से कहा कि मां मैं 25 को आऊंगी फिर नया घर बनाने की तैयारी करेंगे।

आरोपियों से रातभर पूछताछ

इस बीच सोनाली फोगाट की कथित हत्या के सिलसिले में उनके दो सहयोगियों से गोवा पुलिस ने रात भर पूछताछ की।  नामजद किए गए सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी को हिरासत में लिया गया है, अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।  फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा बृहस्पतिवार को सुबह फोगाट के शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद अंजुना पुलिस ने ‘अप्राकृतिक मौत’ के मामले में हत्या का आरोप जोड़ा था और बताया था कि रिपोर्ट में उनके शरीर पर ‘गहरी चोट के कई निशान’ होने की बात कही गई है।

फोगाट 22 अगस्त को सांगवान और वासी के साथ गोवा आईं और अंजुना में एक होटल में ठहरी थीं। तबियत ठीक न लगने की शिकायत के बाद 23 अगस्त को सुबह उन्हें सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने तब दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत होने की आशंका जतायी थी।

End of Article