Viral Video: मुलायम सिंह ने कवि कुमार विश्वास को दिया ऑफर,बोले-कहीं नहीं हैं तो सपा में शामिल हो जाएं!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2021, 06:59 PM IST

लखनऊ में प्रोफेसर रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' का विमोचन हुआ इस दौरान मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव और कवि कुमार विश्वास आदि मौजूद रहे। 

Viral Video: मुलायम सिंह ने कवि कुमार विश्वास को दिया ऑफर,बोले-कहीं नहीं हैं तो सपा में शामिल हो जाएं!
Photo Credit: Twitter

लखनऊ में मंगलवार को सपा महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुलायम-अखिलेश समेत कई दलों के नेता शामिल हुए समारोह में कवि कुमार विश्वास भी उपस्थित रहे, अपनी प्रसिद्धि के चलते तमाम निगाहें उन्हीं पर टिकी रहीं, बताते हैं कि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो खासी सुर्खियां बटोर रहा है।
 
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो कहा जा रहा है कि मुलायम सिंह ने कुमार विश्वास को सपा में शामिल होने का प्रस्ताव भी दे डाला, इतना सुनते ही स्टेज पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं, लोग इस वीडियो को देखकर कयास लगा रहे हैं कि क्या वाकई में कुमार विश्वास समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं?

सोशल मीडिया इसका एक  वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सपा नेता मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव  समेत कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) भी मंच पर मौजूद हैं।

सपा नेता रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' के विमोचन कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग मौजूद थे सभी ने अपना संबोधन दिया इसी दौरान मुलायम सिंह ने कवि कुमार विश्वास से कहा कि अगर वो किसी दल में नहीं हैं तो समाजवादी पार्टी में आ जाएं ये बात मुलायम ने वरिष्ठ कवि उदय प्रताप के कान में कही जिसे उदय प्रताप ने सभी को मंच से बता दिया जिसके बाद हॉल में ठहाके गूंज उठे।

End of Article