Bareilly: भोजीपुरा के सपा विधायक के अवैध पेट्रोल पंप चला बुलडोजर, योगी आदित्यनाथ पर की थी भद्दी टिप्पणी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 02:05 PM IST

बरेली जिला प्रशासन ने भोजीपुरा के सपा विधायक पर कार्रवाई की है। उनके अवैध पेट्रोल पंप को बुलडोजर से गिरा दिया गया है।

Bareilly: भोजीपुरा के सपा विधायक के अवैध पेट्रोल पंप चला बुलडोजर, योगी आदित्यनाथ पर की थी भद्दी टिप्पणी

यूपी सरकार का बुलडोजर एक बार फिर चला है, इस दफा नाम और जगह बदल गए थे। बरेली जिला प्रशासन ने भोजीपुरा से सपा विधायक शहजील इस्लान के पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की। जिला प्रशासन का दस्ता  दलबल के साथ उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बुलडोजर के जरिए ध्वस्त कर दिया। बता दें कि उन्होंने करीब सात दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की थी। उन्होंने कहगा था कि चूंकि इस बार विधानसभा में विपक्ष मजबूत है, इसलिए वे "जब योगी विधानसभा में उन पर हमला करेंगे तो सभी बंदूकें धधक उठेंगी"। जिला प्रशासन को पता चला कि दिल्ली-रामपुर हाईवे पर इस्लाम का पेट्रोल पंप अनधिकृत था और बिना बिल्डिंग प्लान के था, इसलिए आज इसे गिरा दिया गया।

यूपी में पुलिस ऐक्शन में
31 मार्च, 2022

बदायूं में  पुलिस ने गैंगस्टर की 7.10 लाख की संपत्ति की जब्त

3 अप्रैल, 2022

कासगंज में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

3 अप्रैल, 2022

खीरी में शातिर गैंगस्टर हनीफ खां की एक करोड़ 28 लाख की संपत्ति कुर्क

3 अप्रैल, 2022

गोंडा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने किया थाने में सरेंडर

3 अप्रैल, 2022

लखनऊ में मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर

4 अप्रैल, 2022 

बदायूं में शराब माफिया की लाखों की संपत्ति कुर्क

देश में योगी आदित्यनाथ के दोबारा सत्ता में आते ही बुलडोजर की स्पीड और तेज हो गई है। शहरों में बुलडोजर ने अपराधियों पर गरजना शुरु कर दिया है।  यही नहीं प्रचंड बहुमत के बाद योगी सरकार की सत्ता में वापसी के साथ ही एक बार फिर अपराधी पुलिस स्टेशनों में सरेंडर करने लगे हैं। सत्ता में वापसी के बाद से ही करीब सैंकड़ों कुख्यात अपराधियों ने सरेंडर कर दिया है। पिछले 10 दिनों की बात की जाए तो प्रदेश भर में आधे से ज्यादा जिलों में बुलडोजर की वापसी होती दिख रही है। अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर पहले से भी तेज दौड़ता दिख रहा है। बता दें कि चुनाव के वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया था, कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!